शिवपाल यादव बोले: यूपी में गुंडे, माफिया और दंगाई की असली पहचान जनता के सामने

लखनऊ
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जसवंत नगर से विधायक शिवपाल यादव ने यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि गुंडे, माफिया और दंगाई कौन हैं, यह यूपी की जनता भली-भांति जानती है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए लिखा था कि गुंडे, माफिया और दंगाई यह सब सैफई परिवार के भाई।

इसे लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि गुंडे, माफिया और दंगाई कौन हैं, यह यूपी की जनता भली-भांति जानती है। उन्होंने आगे लिखा कि बुलडोज़र से कानून का गला घोंटने वाले, किसानों पर लाठियां बरसाने वाले, किसानों की जमीन पर कब्जा करने वाले, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के संरक्षक, ये सब आपके आँगन के ‘भाई’ हैं। शिवपाल सिंह यादव ने आगे लिखा कि सैफई परिवार ने तो अस्पताल, स्टेडियम, नौकरियां और विश्वविद्यालय दिए… आपके ‘परिवार’ ने क्या दिया? नफ़रत, महंगाई और जंगलराज।

ज्ञात हो कि यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है। मानसून सत्र की शुरुआत से पहले विपक्षी समाजवादी पार्टी, सपा के विधायकों ने सोमवार को विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। वहीं, सत्र से पहले शिवपाल सिंह यादव ने भी सोशल मीडिया पर भाजपा पर बड़ा हमला बोला था।

उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार अपनी नौ साल की नाकामियों को छुपाने के लिए चार दिन में ही एक दिन चौबीस घंटे का विधानसभा सभा सत्र चलाना चाह रही है। भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल है और अपनी नाकामियों, विफलता और विकास के झूठे एजेंडों को छुपाने के लिए चार दिन का विधानसभा सभा सत्र लेकर आई है। इस सत्र के चार दिन चलने से भी प्रदेश की स्थिति व विकास में कोई सुधार नहीं आयेगा। सिंचाई की उचित व्यवस्था भाजपा सरकार दे नहीं पाई, बाढ़ को पूरे प्रदेश में रोक नहीं पाई।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति