संसद में प्रियंका गांधी का अनोखा लुक, बिहार की मिंता देवी के फोटो वाला टीशर्ट क्यों पहना?

पटना/नई दिल्ली
बिहार में जारी चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) के खिलाफ संसद में विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को भी प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेस सांसद एक महिला का फोटो और नाम वाला टीशर्ट पहनकर पहुंचे और एसआईआर का विरोध किया। सभी के टीशर्ट के पीछे की तरफ ‘124 नॉट आउट’ लिखा हुआ था। इसके बाद यह टीशर्ट देश भर के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रियंका गांधी के टीशर्ट में जिस महिला का फोटो है उनका नाम मिंता देवी है। वह बिहार के सीवान जिले की रहने वाली हैं। दरौंदा विधानसभा क्षेत्र में वह मतदाता के तौर पर रजिस्टर्ड हैं। मिंता देवी की उम्र 35 साल है। मगर चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में उनकी उम्र 124 साल दिखाई है। कांग्रेस ने इस खामी को मुद्दा बनाते हुए एसआईआर पर सवाल खड़े किए हैं।

संसद में विपक्ष का प्रदर्शन
राहुल गांधी बोले- अभी पिक्चर बाकी है

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में कथित खामियों के ऐसे और भी मामले सामने लाने के संकेत दिए हैं। संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में मिंता देवी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में सुना है। ऐसे असीमित मामले हैं। अभी पिक्चर बाकी है। उन्होंने कहा कि 'वन मेन, वन वोट' (एक व्यक्ति एक वोट) संविधान की नींव है। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह इस व्यवस्था को लागू करे।

उन्होंने कहा कि हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं और लगातार करते रहेंगे। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी का खेल उजागर किया था। वोटर लिस्ट में कई नाम और पते फर्जी हैं।

 

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति