अमेरिका ने चीन पर टैरिफ रोक में दी 90 दिन की और मोहलत, ट्रंप की रणनीति क्या है?

वाशिंगटन 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर लगाए गए टैरिफ पर लगाई रोक को 90 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। इससे पहले 12 अगस्त को टैरिफ पर लगी यह रोक खत्म होने वाली थी, लेकिन अब ट्रंप ने इसे बढ़ाने का फैसला लिया है। ट्रंप ने इसके लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। इससे अब चीन पर लगाए गए टैरिफ पर 10 नवंबर तक रोक लागू रहेगी।

'ड्रैगन' के प्रति क्यों नरम हुए अमेरिकी राष्ट्रपति
एक समय पर जो ट्रंप चीन के खिलाफ टैरिफ को बढाकर 245% तक करने का फैसला लेने से पीछे नहीं हटे थे, अब वह 'ड्रैगन' के खिलाफ नरम कैसे पड़ गए हैं? आइए इसके पीछे के संभावित कारणों पर गौर करते हैं।
 
चीन का जैसे को तैसा अंदाज़
ट्रंप ने जब भी चीन को टैरिफ की धमकी दी, चीन ने भी जैसे को तैसा अंदाज़ अपनाया। ट्रंप की टैरिफ की धमकी पर चीन ने भी अमेरिका पर 125% टैरिफ की धमकी दे दी थी। चीन के इस अंदाज़ की उम्मीद ट्रंप ने भी नहीं की होगी।

बातचीत को बढ़ावा
ट्रंप का यह फैसला दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधी बातचीत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भी प्रेरित बताया जा रहा है। ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील हो, जिससे अमेरिका को भी फायदा हो।

आर्थिक प्रभाव
अमेरिका में क्रिसमस और हॉलिडे सीज़न के दौरान चाइनीज़ सामानों पर भारी टैरिफ से कीमतें बढ़ सकती हैं, जिससे उपभोक्ताओं और छोटे व्यवसायों पर असर पड़ सकता है। यह ट्रंप प्रशासन के लिए राजनीतिक रूप से नुकसानदेह हो सकता है।

रणनीतिक कदम
कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फैसला चीन के दबाव और अमेरिका की आर्थिक मजबूरियों का परिणाम है। चीन का सामान अमेरिकी बाज़ार में सस्ता और लोकप्रिय है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति