सरकार ने संसद में बताया ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान पर किया गया नया हमला

नई दिल्ली
मई के महीने में भारत ने पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था, जिसके तहत आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले कर उन्हें तबाह किया गया था। भारत पाकिस्तान के खिलाफ एक और ऑपरेशन चला रहा है, जिसका नाम है 'ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट'। पाकिस्तान से आ रहे माल को रोकने के लिए सरकार ने कड़ा अभियान शुरू किया है। इसी के तहत राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 'ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट' के तहत 12.04 करोड़ रुपये मूल्य का पाकिस्तान-निर्मित सामान जब्त किया है। ये सामान सीधे पाकिस्तान से नहीं, बल्कि तीसरे देशों के रास्ते भारत में लाया जा रहा था।
 
UAE के रास्ते भारत लाया जा रहा था माल
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में बताया कि जुलाई 2025 तक इस ऑपरेशन में कुल 5 मामले दर्ज हुए हैं। इन मामलों में पाकिस्तान में बने माल की कीमत 12 करोड़ 4 लाख रुपये है। सभी मामलों में सामान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रास्ते भारत में लाया जा रहा था। सरकार ने यह ऑपरेशन तब शुरू किया था जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के सभी आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया। इस ऑपरेशन का मकसद पाकिस्तान से आने वाले माल की तीसरे देशों के जरिए हो रही तस्करी पर रोक लगाना है।

26 जून को जब्त हुआ था माल
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कस्टम अधिकारियों ने 13 मामलों में 12 लाख के अवैध आयात भी पकड़े हैं। इनमें DGFT की 2 मई की अधिसूचना समेत कई कानूनी नियमों का उल्लंघन किया गया था। पहले 26 जून को सरकार ने 39 कंटेनरों में 1115 मीट्रिक टन माल जब्त किया था, जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये थी। इस मामले में एक आयातक कंपनी के पार्टनर को गिरफ्तार भी किया गया था।

कैसे काम कर रहा ये नेटवर्क?
जांच में पता चला है कि सामान पहले पाकिस्तान के कराची बंदरगाह से दुबई भेजा गया, जहां उसे अलग कंटेनरों में डालकर भारत भेजा गया। ये माल जेबेल अली पोर्ट (दुबई) से भारतीय बंदरगाहों पर पहुंचाया गया था।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति