डिंडोरी में वायरस से बच्चे की मौत, पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य अलर्ट जारी

भोपाल 
एमपी में एक बार फिर खतरनाक वायरस की दहशत है। प्रदेश के डिंडोरी में इससे एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे में वायरस की पुष्टि होने के बाद हलचल मच गई है। प्रदेश के डिंडोरी में यह मौत हुई। यहां जानलेवा ‘जीका’ वायरस की एंट्री हो गई जिसने जिले के अमरपुर ब्लाक के बहेरा गांव के 6 साल के एक बच्चे की जान ले ली। जबलपुर मेडिकल कॉलेज में मौत की वजह जापानी इंसेफेलाइटिस बताई गई जिसके बाद प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट पर हैं। तेज बुखार, दर्द और मस्तिष्क सहित शरीर में सूजन लाने वाला यह वायरस बेहद खतरनाक है। डिंडोरी में जीका वायरस से यह पहली मौत है।

जबलपुर स्थित इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की रिपोर्ट में बहेरा के 6 वर्षीय अजय गौतम की मौत जापानी इंसेफेलाइटिस से होने की पुष्टि की गई। रिपोर्ट सामने आने के बाद राज्य का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया। इधर अमरपुर बीएमओ एसएस मरकाम सहित मलेरिया विभाग की टीम बहेरा पहुंची है। मृत बालक के परिजनों से बीमारी के संबंध में जानकारी ली और गांव में पानी आदि की जांच भी की।

अजय के पिता संतोष गौतम व मां सुनैना ने बताया कि 21-22 दिन पहले अजय खेलते-खेलते गिर पड़ा था जिसके बाद उसके पैर में सूजन आ गई थी। बाद में हालत बिगड़ गई। 31 जुलाई को उसे तेज बुखार आया जिसके बाद डॉक्टरों को दिखाया। उसका पैर काला पड़ गया और मवाद भी बनने लगा तब अजय को 2 अगस्त को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जबलपुर की आईसीएमआर की लैब में हुई जांच की रिपोर्ट में अजय के जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस से संक्रमित होने की बात सामने आई है।
 
बड़ी बहन की भी बिगड़ी तबियत
अजय की मौत के बाद उसकी बड़ी बहन मधु को भी बुखार आ रहा है। मलेरिया अधिकारियों के अनुसार उसे दो दिन से लगातार बुखार आ रहा है। मधु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसका बुखार सामान्य लग रहा है क्योंकि सूजन जैसे कोई लक्षण नहीं हैं।

जापानी इंसेफेलाइटिस के लक्षण
जीका वायरस मच्छरों से मनुष्यों में फैलता है। चिकित्सकों के अनुसार मामूली लक्षण के रूप में बुखार और सिरदर्द होता है। ज्यादा गंभीर रूप लेने पर मस्तिष्क में सूजन इंसेफेलाइटिस का कारण बन सकती है, जिससे प्रभावित मरीज को दौरे पड सकते हैं, वह कोमा में जा सकता है या फिर उसकी मृत्यु हो सकती है। जापानी इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिए टीकाकरण सबसे अच्छा उपाय है।

जीका वायरस के मामले पहले भी सामने आ चुके
बता दें कि मध्यप्रदेश जीका वायरस के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। 2018 में तो प्रदेश में 127 मामले, आरटी-पीसीआर (RT-PCR) टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति