उप मुख्यमंत्री शुक्ल का निर्देश: बॉण्ड डॉक्टर्स की कार्यस्थल उपस्थिति सुनिश्चित करें

बॉण्ड डॉक्टर्स की कार्यस्थल में उपस्थिति सुनिश्चित की जाए : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री शुक्ल का निर्देश: बॉण्ड डॉक्टर्स की कार्यस्थल उपस्थिति सुनिश्चित करें

विधिवत दायित्वों का निर्वहन करने वाले बांड चिकित्सकों को मिलेगी ऑनलाइन एनओसी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि बॉण्ड अवधि पूर्ण करने वाले यूजी-पीजी बांड चिकित्सकों की वास्तविक सेवा उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जीपीएस इनेबल्ड ऑनलाइन अटेंडेंस प्रणाली को सभी संस्थाओं में लागू किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सॉफ्टवेयर में ऐसी व्यवस्था हो कि जब एक वर्ष की अवधि (सॉफ्टवेयर गणना अनुसार) पूरी हो तभी एनओसी जारी हो जाये। उन्होंने विधिवत दायित्वों का निर्वहन करने वाले बांड चिकित्सकों को सहजता से ऑनलाइन एनओसी प्रदाय करने की व्यवस्था के निर्देश दिए। ऑफलाइन एनओसी की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त की जाए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने यह भी कहा कि ‘सार्थक’ ऐप में ऐसे प्रावधान किए जायें जिससे संस्था के जियो-रेफरेंस्ड क्षेत्र में मौजूद होने पर ही उपस्थिति दर्ज हो। जिससे प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहेगी और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता भी सुनिश्चित होगी। बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, आयुक्त श्री तरुण राठी, एमडी एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना, संचालक स्वास्थ्य श्री दिनेश श्रीवास्तव, एमडी एमपीएसईडीसी श्री आशीष वशिष्ठ सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति