NCERT पुस्तकों में ऐतिहासिक तथ्यों पर सवाल, डॉ. लक्ष्यराजसिंह ने जताई आपत्ति

 उदयपुर

मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर एनसीईआरटी की सामाजिक विज्ञान व इतिहास की पाठ्य पुस्तकों में मौजूद गलत तथ्यों और मानचित्रों को लेकर गंभीर चिंता जताई।

डॉ. मेवाड़ ने कहा कि स्वतंत्रता का पर्यायवाची मेवाड़ है, जिसका नेतृत्व वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जैसे नायक ने किया, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए मुगलों से संघर्ष किया। मेवाड़ 1500 वर्षों से अधिक समय से स्वतंत्रता की रक्षा करता आ रहा है। 18 अप्रैल 1948 को राजस्थान के एकीकरण में भी महाराणा भूपाल सिंह ने बतौर राजपूताना के महाराज प्रमुख अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों से मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। स्कूली बच्चों को मेवाड़ को किसी अन्य के अधीन बताना निंदनीय है। बच्चों को गलत इतिहास पढ़ाना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है, क्योंकि इतिहास वह आईना है जिसे गलत पढ़-समझ लेने पर कोई भी व्यक्ति जीवनभर उसी को सत्य मान सकता है।

मेवाड़ ने कहा कि इतिहास से जुड़े तथ्यों की जांच केवल विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा होनी चाहिए और प्रकाशन ऐतिहासिक प्रमाणिकता व सही संदर्भों के साथ होना चाहिए, क्योंकि यह आने वाली पीढ़ी के भविष्य का सवाल है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को गलत प्रकाशित तथ्यों और मानचित्रों पर अपना पक्ष रखते हुए मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास पर आधारित पुस्तकें भी भेंट कीं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें आश्वस्त किया कि स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल गलत नक्शे को हटाया जाएगा और ऐतिहासिक तथ्यों की जांच कर सुधार किया जाएगा, ताकि भविष्य की पीढ़ी को सटीक और प्रामाणिक इतिहास ही पढ़ाया जा सके।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति