छत्‍तीसगढ़ की खिलेश्वरी बनेंगी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह की खास मेहमान

बालोद
ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा "लखपति दीदी" पहल की संकल्पना की गई है। इसी तारतम्य में राज्य सरकार द्वारा इस परिकल्पना को पूर्ण करने हेतु सार्थक कदम उठाया जा रहा है। इसके तहत शासन के विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विशेषकर महिलाओं एवं परिवारों को कौशल विकास एवं योजनाओं के अभिसरण से सूक्ष्म प्लान तैयार कर आय वृद्धि पर फोकस किया जा रहा है।

इसमें कृषि एवं कृषि संबद्ध गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके कुछ बेहतर उदाहरण बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के छोटे से ग्राम गब्दी में देखने को मिला है। यहाँ की खिलेश्वरी देवांगन दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' अंतर्गत जय संतोषी स्व-सहायता समूह की सदस्य है। इनका परिवार कुछ समय पूर्व मुख्यतः कृषि मजदूरी पर निर्भर था, किन्तु खिलेश्वरी देवांगन की परिवार को आगे बढ़ाने की ललक के कारण उन्हें एक नया मुकाम "लखपति दीदी" के रूप में मिला है।
 
2 करोड़ से अधिक बैंक ऋण दिलाने में किया सहयोग
सर्वप्रथम खिलेश्वरी देवांगन ने दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' से जुड़ने के पश्चात् महिलाओं का संगठन तैयार किया तथा वित्तीय साक्षरता सामुदायिक स्रोत व्यक्ति (एफएलसीआरपी) के रूप में चयनित होकर महिलाओं को वित्तीय साक्षरता प्रदान कर रही है।
 
इस कार्य के माध्यम से खिलेश्वरी देवांगन ने 2 करोड़ से अधिक की राशि अपने क्षेत्र के समूहों को बैंक ऋण दिलाने में सहयोग किया। इस सेवा हेतु मासिक 6 हजार 360 रुपये राशि मानदेय के रूप में प्राप्त हुआ है। इसके अलावा समूह की महिलाओं द्वारा खेती कार्य के साथ-साथ मुर्गीपालन, मछलीपालन, किराना दुकान, फैन्सी स्टोर्स गतिविधि प्रारंभ किया गया। इस कार्य हेतु स्वयं के तथा एनआरएलएम अंतर्गत प्रदाय की जाने वाली सीआईएफ की राशि का उपयोग कर मुर्गी शेड का निर्माण, मुर्गी पालन हेतु ड्रिंकर फीडर की व्यवस्था हेतु किया गया।

खिलेश्वरी दीदी बताती है कि उन्हें सभी गतिविधियों के माध्यम से कुल वार्षिक आय 4 लाख 60 हजार रुपये प्राप्त हुई है। इस प्रकार घर तक सीमित रहने वाली खिलेश्वरी देवांगन अपने दृढ़ इच्छाशक्ति एवं दीन दयाल अंत्योदय योजना (एनआरएलएम बिहान) के सहयोग से आज "लखपति दीदी" के रूप में पहचाने जानी लगी हैं। क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरी है। जिला पंचायत सीईओ सुनील कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि लखपति दीदी खिलेश्वरी देवांगन को इस 15 अगस्त को नई दिल्ली के लाल किला में आयोजित "स्वतंत्रता दिवस समारोह" के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में आंमत्रित किया गया है। यह जिले के लिए गर्व का विषय है। शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का जमीनी स्तर पर हम बेहतर क्रियान्वयन कर पा रहे है इस दिशा में हम निरंतर प्रयासरत है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति