क्यों राजस्थान में फिट नहीं बैठ रहे सैमसन? उथप्पा का खुलासा, CSK से मिली अहम टिप्स

नई दिल्ली
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन फ्रेंचाइजी छोड़ना चाहते हैं। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें अपने साथ लेना चाहती है। सीएसके को भारत के इस स्टार में महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेने की संभावना दिख रही है। इसके लिए वह राजस्थान रॉयल्स से डील की कोशिश में लगी है। रिपोर्ट्स आई थीं कि आरआर सैमसन के बदले में सीएसके के दो खिलाड़ी चाहती है।

आखिर कप्तान ही फ्रेंचाइजी को क्यों छोड़ना चाहते हैं? इसे लेकर तमाम तरह की बातें हो रही हैं। इस बीच पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने उन संभावित वजहों और फैक्टर को समझाया है जिससे संभवतः सैमसन खुद को राजस्थान में फिट नहीं पा रहे। साथ ही उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को भी सुझाव दिया है कि वह कैसे इस स्टार को अपने साथ जोड़ सकती है। उनके बदले में राजस्थान से किन दो खिलाड़ियों को ट्रेड किया जा सकता है।

उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि राजस्थान रॉयल्स का कल्चर रहा है युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का। उनके पास पहले से ही बैटिंग में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग जैसी प्रतिभाएं हैं। उन्होंने दावा किया कि संजू सैमसन दीवार पर लिखी इबारत को पढ़ चुके हैं और इसी वजह से वह किसी अन्य टीम के साथ जुड़ना चाहते हैं।

इसके पीछे के संभावित कारण का जिक्र करते हुए उथप्पा ने कहा कि जायसवाल, सूर्यवंशी और रियान पराग के रहते हुए सैमसन को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी पर उतरना पड़ेगा। वह नहीं चाहते कि बल्लेबाजी क्रम में वह नीचे खिसके क्योंकि वह भारत के लिए टी20 में ओपनिंग करते हैं।

उथप्पा ने यह भी बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स किस तरह से संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ सकती है। सैमसन का मौजूदा मूल्य 18 करोड़ रुपये है, इसलिए ट्रेड डील मुश्किल साबित हो रही है। उथप्पा का मानना है कि सीएसके को आर अश्विन और विजय शंकर के बदले में राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को लेने के डील करनी चाहिए।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति