गणेशोत्सव से पहले कार्रवाई, इंदौर में डेढ़ हजार पीओपी मूर्तियां ज़ब्त

इंदौर
 इंदौर जिला प्रशासन ने प्लास्टर आफ पेरिस (पीओपी) से बनी गणेश मूर्ति निर्माण पर सख्ती शुरू कर दी है। शहर में डेढ़ हजार से ज्यादा मूर्तियां जब्त की गईं। प्रशासन की टीम ने बाणगंगा क्षेत्र में कार्रवाई कर 800 से अधिक पीओपी की मूर्तियां जब्त कीं। जिन दो गोदामों में मूर्तियां रखी थीं, उन्हें सील कर दिया गया।

वहीं खुले में रखी मूर्तियों को निर्माताओं की अभिरक्षा में ही रख दिया गया है। वे इनका विक्रय नहीं कर सकेंगे। प्रतिबंध के बावजूद पीओपी की मूर्तियां बनाई जा रही थीं और इन पर रासायनिक रंग भी किया जा रहा था।

इंदौर जिले की राजस्व सीमा में कलेक्टर आशीष सिंह ने पीओपी से बनने वाली मूर्तियों के विक्रय और निर्माण पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके उल्लंघन के मामले में मल्हारगंज एसडीएम निधि वर्मा के नेतृत्व में बाणगंगा क्षेत्र में तीन स्थानों पर कार्रवाई की गई। इसमें दो मूर्ति निर्माताओं से 130 से अधिक बड़ी और 700 से अधिक छोटी गणेश मूर्तियां जब्त की गईं।

यहां 800 मूर्तियां जब्त की गईं

एसडीएम निधि वर्मा ने बताया कि मूर्ति निर्माता विनोद पुत्र गुलाबचंद्र के यहां 800 के करीब मूर्तियां जब्त की गईं। गोदाम को सील कर दिया गया है और खुले में रखी मूर्तियों को अभिरक्षा में दिया गया। वहीं मूर्ति निर्माता मनीष प्रजापति के यहां अधिकांश मूर्तियां मिट्टी की पाई गईं। 10 से 15 मूर्तियां पीओपी की मिलीं।

इन्हें विक्रय या किसी को उपयोग के लिए नहीं देने के निर्देश देते हुए कब्जे में दिया गया। इसी के साथ डिस्ट्रीब्यूटर खेमकरण चितले के गोदाम में लगभग 50 मूर्तियां पीओपी की पाई गईं। यह गोदाम भी सील किया गया। कलेक्टर ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि रसायन युक्त मूर्तियों के निर्माण की अपेक्षा मिट्टी की मूर्तियों का निर्माण किया जाना चाहिए।

मांगलिया से 700 मूर्तियां जब्त

पीओपी की मूर्तियों को लेकर सांवेर तहसील के मांगलिया क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई। सांवेर एसडीएम धनश्याम धनगर ने मांगलिया सड़क क्षेत्र के बाबूलाल प्रजापत और राहुल भटूनिया के यहां से 700 छोटी-बड़ी मूर्तियां जब्त की गईं। दोनों के यहां पीओपी की मूर्तियों का निर्माण होना पाया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति