‘वॉर 2 हर किसी के लिए एक मिस न करने वाला प्रोजेक्ट होगा’ : ऋतिक रोशन

मुंबई,

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का मानना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘वॉर 2’, दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में देखने लायक एक अनमिसेबल प्रोजेक्ट होगी। ऋतिक ने कहा, “जब मैंने ‘वॉर’ में कबीर का किरदार निभाया था, तो जो प्यार और सराहना मुझे मिली, उसने मुझे ‘कहो ना… प्यार है’, ‘धूम 2’ और ‘कृष’ के समय मिले प्यार की याद दिला दी। इस बार मैं फिर से कबीर बनकर आ रहा हूं, और यह रोल निभाना मेरे लिए खुशी की बात है क्योंकि दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया था। इस बार वह पहले से भी ज्यादा इंटेंस और दुविधा में है ,बहुत ही इमोशनल। मुझे लगता है ‘वॉर 2’ कुछ ऐसा होगा जिसे मिस नहीं किया जा सकता।”

ऋतिक, जिन्होंने गंभीर चोटों से उबरकर फिल्म वॉर 2 की है, कहते हैं कि इस प्रोजेक्ट के लिए झेला हर दर्द और तकलीफ वाजिब थी।उन्होंने कहा, “यह मुश्किल था (दर्द और चोट से जूझते हुए काम करना)। हमने बहुत मेहनत की। ‘वॉर 2’ की शूटिंग के दौरान जो भी दर्द और चोटें झेलीं, वो सब इसके लायक थीं। कई बार सेट पर दर्द होता था तो सोचता था, क्या ये सब वाकई में वर्थ है? लेकिन अब जब लोगों का प्यार देख रहा हूं, तो जवाब है, हां, बिल्कुल।”

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यश राज फिल्म्स की वॉर 2, वर्ष 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित वॉर 2 मशहूर वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स फ्रेंचाइज़ी की छठी किस्त है, जिसने अब तक केवल ब्लॉकबस्टर दी हैं। वॉर 2 में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 14 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति