कूनो से राजस्थान: मादा चीता ‘ज्वाला’ ने बकरी का शिकार कर मचाई हलचल

श्योपुर
कूनो नेशनल पार्क की मादा चीता ज्वाला एक बार फिर सुर्खियों में आ गई, जब वह मध्य प्रदेश की सीमा पार कर राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बालेर गांव में जा पहुंची। यहां उसने एक बाड़े में बकरी का शिकार कर लिया, जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए। सुबह करीब 7 बजे ज्वाला की लोकेशन ट्रैक होने पर कूनो और रणथंभौर नेशनल पार्क की टीम सक्रिय हुई। इस इलाके में बाघों की आवाजाही भी ज्यादा रहती है, जिससे वन विभाग के अधिकारी सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए। चीता के आक्रामक रवैये के चलते स्थानीय टीम रेस्क्यू करने में असफल रही और मदद के लिए कूनो नेशनल पार्क की टीम को बुलाया गया।
 
करीब 10 बजे कूनो की टीम मौके पर पहुंची और सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा की निगरानी में कई घंटों की मशक्कत के बाद ज्वाला को ट्रेंकुलाइज किया गया। इसके बाद उसे विशेष वाहन से कूनो वापस लाने की प्रक्रिया शुरू हुई। अनुमान है कि शाम 6 बजे तक वह अपने नेशनल पार्क पहुंच जाएगी।

पहले भी पवन कर चुका है राजस्थान का सफर
यह दूसरा मौका है जब कूनो का कोई चीता मध्य प्रदेश की सीमा छोड़कर राजस्थान में पहुंचा है। इससे पहले पवन नाम का चीता करौली जिले के सिमार इलाके में पहुंच गया था। उस समय भी टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज कर वापस लाया था।

एक महीने से घूम रही है कूनो फैमिली
बताया जा रहा है कि ज्वाला पिछले एक महीने से अपने दो शावकों के साथ कूनो नेशनल पार्क से बाहर के इलाकों में घूम रही है। वह विजयपुर, सबलगढ़ और मुरैना के जोरा तक पहुंच चुकी है। इस दौरान कई बार मानव बस्तियों के पास देखी गई है।

बनेगा 17 हजार वर्ग किमी का चीता कॉरिडोर
चीता प्रोजेक्ट के तहत मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच 17,000 वर्ग किलोमीटर का चीता कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है, जिसमें 10,500 वर्ग किमी क्षेत्र एमपी और 6,500 वर्ग किमी राजस्थान का होगा। यह कॉरिडोर कूनो नेशनल पार्क से लेकर मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व और गांधीसागर सेंचुरी तक फैला होगा। इसमें उत्तर प्रदेश के झांसी और ललितपुर का वन क्षेत्र भी शामिल किया जा सकता है। इससे चीतों को प्राकृतिक रूप से राज्यों के बीच आवाजाही का रास्ता मिलेगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति