ग्वालियर लौटते वक्त कारोबारी का फोन चोरी, साइबर ठगी में उड़ाए गए लाखों

ग्वालियर
वैष्णो देवी से लौटते समय ग्वालियर के एक कारोबारी के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। श्रीशक्ति एक्सप्रेस में सफर के दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया, जिसे चोरों ने तुरंत इस्तेमाल कर उनके बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से करीब 4.50 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने जीआरपी और एसएसपी से शिकायत कर इस मामले की जांच साइबर क्राइम शाखा को सौंपने की मांग की है।

मुरार उपनगर के एमएच चौराहे निवासी भूपेंद्र सिंह ठाकुर की खुद की कलेक्शन कंपनी है और वे एचडीएफसी बैंक की बकाया राशि की वसूली का काम करते हैं। हाल ही में वे दोस्तों के साथ वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। रविवार रात, श्रीशक्ति एक्सप्रेस की सेकंड एसी कोच में जम्मू से दिल्ली लौटते समय, सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल चोरी कर लिया।
 
मोबाइल न मिलने पर भूपेंद्र सिंह ने सोचा कि दिल्ली पहुंचकर शिकायत करेंगे, लेकिन उनकी आगे की बुकिंग अमृतसर एक्सप्रेस से ग्वालियर की थी, इसलिए वे बिना शिकायत किए वापस लौट आए। मथुरा स्टेशन के पास आते-आते उनके दूसरे मोबाइल पर लगातार व्हाट्सएप मैसेज आने लगे। इनमें उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन की जानकारी थी। चोरों ने पहले 10 हजार रुपये, फिर 21 हजार रुपये और उसके बाद 1.50 लाख रुपये उनके बैंक खाते से निकाल लिए। इसके अलावा, ICICI क्रेडिट कार्ड से चार ट्रांजेक्शन में 51,650 रुपये, 82,545 रुपये, 15,000 रुपये और 1.20 लाख रुपये खर्च कर दिए। कुल मिलाकर सात ट्रांजेक्शन में 4.50 लाख रुपये का नुकसान हो गया।

पीड़ित ने ग्वालियर पहुंचकर तुरंत जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दी और बाद में एसएसपी की जनसुनवाई में पहुंचकर पूरे मामले का ब्योरा दिया। उन्होंने मांग की कि इस केस को जल्द से जल्द साइबर क्राइम शाखा को सौंपा जाए, ताकि अपराधियों का पता लगाया जा सके। एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले में ट्रांजेक्शन डिटेल और लोकेशन ट्रेसिंग के लिए साइबर टीम की मदद ली जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति