रिश्वतखोरी का खुलासा: मेरठ में CBI ने CGHC के अतिरिक्त निदेशक और कार्यालय अधीक्षक को दबोचा

मेरठ 
मेरठ में सीबीआई की टीम के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है। जहां सीबीआई की टीम ने सीजीएचसी डिस्पेंसरी पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान सीबीआई की टीम ने 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए अतिरिक्त निदेशक और कार्यालय अधीक्षक को रंगे हाथ धर दबोचा। जहां सीबीआई टीम के द्वारा बाकायदा ट्रैप बिछाकर ये कार्रवाई की गई। ये कार्रवाई सीबीआई की टीम के द्वारा मेरठ में केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना और परिवार कल्याण मंत्रालय की डिस्पेंसरी पर कल शाम शुरू की गई। जहां रात भर सीबीआई की टीम सीजीएचसी पर जुटी रही और पूछताछ के बाद आज गिरफ्तार किए गए लोगों को हिरासत में लेकर चली गई है।

दरअसल, सीबीआई गाजियाबाद की टीम के द्वारा कल देर शाम मेरठ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सूरजकुंड हंस चौराहे पर स्थित सीजीएचसी डिस्पेंसरी पर एकाएक छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जहां 2 गाड़ियों में सवार होकर सीबीआई की टीम मौके पर पहुंची। एकाएक हुई छापेमारी की कार्रवाई से सीजीएचसी पर हड़कंप मच गया। इस दौरान दफ्तर में दाखिल होते के साथ ही सीबीआई की टीम ने कार्यालय में बैठे एडिशनल डायरेक्टर हेल्थ डॉक्टर अजय कुमार और कार्यालय अधीक्षक लवेश सोलंकी को 5 लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ धर दबोचा।

बताया जा रहा है कि ये रकम 50 लाख रुपए की रिश्वत से जुड़े हुई थी जिसे एडवांस के तौर पर एक अस्पताल संचालक द्वारा दिया गया था। इस मामले में सीबीआई की टीम के द्वारा फिलहाल शिकायतकर्ता का नाम सामने नहीं लाया गया है लेकिन ये बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता मेरठ और आसपास के जिलों में अस्पताल का संचालन करते हैं। जहां बताया जा रहा है कि बीती 8 जुलाई को सीजीएचएस मेरठ की टीम के द्वारा उनके दो अस्पतालों का निरीक्षण किया गया था और इस मामले में लाभ उठाने की नीयत से नोटिस जारी कर दिया गया था।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता को अस्पतालों के सीजीएचएस पैनल वाले अस्पतालों की सूची से हटाए जाने की धमकी दी जा रही थी और जब अस्पताल संचालक के द्वारा इस मामले में निरीक्षण करने वाले अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने इस मामले में 50 लाख रुपए की मांग की थी। जिसके चलते शिकायतकर्ता ने सीबीआई की टीम से संपर्क साधा और सीबीआई ने बाकायदा जाल बिछाकर रिश्वत लेते हुए अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य और कार्यालय अधीक्षक को रंगे हाथ दबोच लिया।

सीबीआई के द्वारा इस कार्रवाई को पूरी तरीके से गोपनीय रखा गया और रात भर दफ्तर के दस्तावेज खंगालने के बाद आज सीबीआई की टीम गिरफ्तार किए गए लोगों को हिरासत में लेकर निकल गई। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम के द्वारा एडिशनल डायरेक्टर हेल्थ डॉक्टर अजय कुमार, कार्यालय अधीक्षक लवेश सोलंकी के साथ-साथ एक रईस नाम के व्यक्ति को भी दबोचा गया है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति