रोहित शर्मा का शानदार प्रदर्शन, ICC वनडे रैंकिंग में बाबर आजम को पछाड़ा

नई दिल्ली 
भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा बढ़ती उम्र के साथ बेहतर होते गए हैं। कप्तानी हो या फिर बल्लेबाजी, दोनों किरदारों में रोहित ने अपनी श्रेष्ठता साबित की है। आईसीसी की हालिया वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर चले गए हैं। आईसीसी ने बुधवार को वनडे रैंकिंग जारी की। इस रैंकिंग में रोहित शर्मा एक स्थान ऊपर बढ़ते हुए दूसरे स्थान पर चले गए हैं। रोहित ने बाबर आजम को हटाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में बाबर आजम फ्लॉप रहे। इस वजह से उन्हें आईसीसी रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है। शीर्ष दस बल्लेबाजों में बाबर आजम तीसरे नंबर पर चले गए हैं।

784 अंक के साथ शुभमन गिल पहले स्थान पर जमे हुए हैं। गिल और रोहित के रेटिंग अंकों के बीच 28 अंक का अंतर है। विराट कोहली चौथे, न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल पांचवें, श्रीलंका के चरिथ असालंका छठे, आयरलैंड के हैरी टेक्टर सातवें, भारत के श्रेयस अय्यर आठवें, अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान नौवें और श्रीलंका के कुसाल मेंडिस दसवें स्थान पर हैं।

रोहित शर्मा के वनडे रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने पर उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने 'एक्स' पर पोस्ट किया। पोस्ट की गई तस्वीर में रोहित शर्मा फोन लगाते हुए दिखते हैं। कैप्शन में लिखा है, "हां, हैलो, हिटमैन के लिए 2 नंबर डायल करें।"

रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। दोनों ने अपना आखिरी वनडे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। रोहित और विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में मैदान पर दिख सकते हैं। सीरीज ऑस्ट्रेलिया में होनी है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे क्रिकेट में आधुनिक समय के श्रेष्ठतम बल्लेबाज हैं। रोहित ने 273 मैचों में 32 शतक लगाते हुए 11,168 रन बनाए हैं। वहीं, विराट ने 302 मैचों में 51 शतक लगाते हुए 14,181 रन बनाए हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति