स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो का नया शेड्यूल जारी, घर से निकलने से पहले जानले समय

नई दिल्ली

स्वतंत्रता दिवस को लेकर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने भी मेट्रो के परिचालन के लिए नई टाइमिंग जारी की है। स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली मेट्रो अपनी सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू करेगी। स्वतंत्रता दिवस के  समारोह में भाग लेने वाले विशेष मेहमानों और आम जनता की सुविधा के लिए ऐसा किया गया है।

डीएमआरसी के मुताबिक, शुक्रवार 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथियों, आमंत्रितों और आम जनता की सुविधा के लिए, दिल्ली मेट्रो अपनी सभी लाइनों पर सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे अपनी सेवाए शुरू करेगी। सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर रेल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उसके बाद शेष दिन के लिए नियमित समय सारिणी का पालन किया जाएगा।

इसके अलावा जिन लोगों के पास स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किया गया प्रामाणिक निमंत्रण पत्र होगा, उन्हें डीएमआरसी द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष क्यूआर टिकटों का उपयोग करके समारोह स्थल तक आने-जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन समारोह स्थल के सबसे नजदीक हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ी एयरपोर्ट व मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा
स्वतंत्रता दिवस के दौरान आईजीआई एयरपोर्ट पर आतंकी हमला की आशंका को देखते हुए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएफ ने यहां की सुरक्षा बढ़ा दी है। सीआईएसएफ की ओर से कहा गया है कि सुरक्षा जांच के दौरान ज्यादा समय लग सकता है, इसलिए एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर आने वाले यात्री समय से पहले इन जगहों पर पहुंचे।

हाल ही में केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के साथ-साथ विमानन सुरक्षा नियामक ब्यूरो आफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी एयरपोर्ट ने संभावित खतरे का अलर्ट जारी किया था। इसके बाद सीआईएसएफ ने आईजीआई एयरपोर्ट के साथ साथ दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। इन जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात कर दिया गया है। सीआईएसएफ का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय त्योहार पर सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी गई है। इन जगहों पर आने वाले यात्रियों और उनके सामानों की गहनता से जांच की जा रही है। जिसमें काफी समय लग रहा है। ऐसे में एंट्री गेट पर भीड़ बढ़ सकती है और लोगों को सुरक्षा जांच में थोड़ा ज्यादा वक्त लग सकता है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति