वोट चोरी के आरोप पर CM मोहन यादव का जवाब, कांग्रेस पर साधा निशाना

भोपाल 

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. कहा कि राहुल गांधी को 'अर्बन नक्सल' मानसिकता से बाहर आना चाहिए.

सीएम यादव ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद देश के प्रति कृतज्ञता दिखाने के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. दुर्भाग्यवश, जब सेना सीमा पार कर दुश्मन के घर में घुसकर हमला करती है, तब भी कांग्रेस सेना पर सवाल उठाती है. जब देश आजादी का जश्न मना रहा है और दुनिया में लोकतंत्र की वाहवाही कर रहा है, तब कांग्रेस बेवजह सवाल उठाकर लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभों पर हमला करती है, जिससे पाकिस्तान जैसे देशों को फायदा होता है।

सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को ऐसी हरकतें शोभा नहीं देतीं. उन्हें तिरंगा लेकर ऑपरेशन सिंदूर का जश्न मनाना चाहिए था और सेना पर गर्व करना चाहिए था. कांग्रेस को आजादी के महत्व को समझकर 15 अगस्त का उत्सव मनाना चाहिए था. 

उन्होंने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर कांग्रेस हल्की मानसिकता दिखा रही है. यह कांग्रेस को भारी पड़ेगा. राहुल गांधी को अगर लगता है कि ऐसी गलती हुई है, तो उन्हें तुरंत नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देकर अपनी पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए.

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस को विभाजन विभीषिका दिवस मनाने से रोकने में मुंह की खानी पड़ी. कांग्रेस यह समझ नहीं पा रही कि वह पाकिस्तान की वाहवाही करती है, लेकिन भारत की कब करेगी? भारत के नागरिकों के सम्मान की रक्षा कब करेगी? दुर्भाग्यवश, जिन बातों से भारत गौरवान्वित होता है, चाहे वह न्यायपालिका हो, सेना हो, या चुनाव आयोग, उन पर राहुल गांधी सवाल उठाते हैं. 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति