नक्सलियों पर बड़ा हमला: पामेड़ और तर्रेम में स्मारक तोड़ा गया, विस्फोटक जब्त

बीजापुर

सुरक्षा बलों द्वारा जिले के थाना पामेड़ एवं तर्रेम थाना क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया। इनमें एक ओर नक्सलियों द्वारा निर्मित स्मारक को ध्वस्त किया गया, वहीं दूसरी ओर जंगल क्षेत्र से भारी मात्रा में विस्फोटक व हथियार बरामद किये गये है।

जानकारी के मुताबिक, पामेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम उड़तामल्ला के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बनाए गए एक स्मारक को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया। तर्रेम थाना क्षेत्र में जिला बल एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 170वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने कोमटपल्ली के जंगलों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया।

इस दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी। नक्सलियों द्वारा पहाड़ी क्षेत्र में चट्टानों के बीच छिपाकर रखा गया विस्फोटक व हथियार बरामद किया गया। बरामद की गई विस्फोटक सामग्री में बंदूक, बीजीएल राउंड एवं रॉड, बीजीएल पार्ट्स, विस्फोटक निर्माण सामग्री, विभिन्न आकार के प्रेशर कुकर, आरी-ब्लेड स्पीकर आदि शामिल है।

कैंप और अस्थायी ठिकाने भी ध्वस्त
सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में नक्सलियों के अस्थायी कैंप, ट्रेनिंग कैंप और अन्य ठिकानों को भी ध्वस्त कर दिया है। यह कार्रवाई नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति