भाजपा नेता पर बहू से दुर्व्यवहार का आरोप, कोर्ट ने भेजा जेल

कोटा

जिले में अपनी ही बहू से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी ससुर की मुश्किलें अब बढ़ने लगी हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी ससुर को कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। मामले में 2 अगस्त को पीड़िता ने अपने ससुर के खिलाफ रामगंज मंडी थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। आरोपी ससुर बीजेपी का नेता भी है। इस पूरे प्रकरण के दौरान पीड़िता और उसके परिवार जनों को धरना प्रदर्शन भी करना पड़ा था।

थाना अधिकारी मनोज सिकरवार ने बताया कि पीड़िता ने 2 अगस्त को थाने में एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसका 55 वर्षीय ससुर दो सप्ताह पहले रात के समय उसके कमरे में आ गया और छेड़छाड़ की। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके अनुसंधान शुरू कर दिया था और आरोपी ससुर पर आरोप तय होने के बाद उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया।

पीड़िता ने अपने बयान में यह भी बताया था कि उसने अपनी सास को भी इस बारे में जानकारी दी थी लेकिन सास ने मामले को नजर अंदाज कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में कोई भी लापरवाही नहीं बरती गई है और आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी को 6 महीने हुए हैं। पति जयपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। घटना के बाद पीड़ित अपने पीहर चली गई थी लेकिन समझाइश के बाद वापस ससुराल आ गई। पीड़िता का कहना है कि वापस ससुराल आने के बाद भी ससुर अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और लगातार पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते रहे जिससे पीड़िता मानसिक तनाव में आ गई।

पीड़िता के परिवारजनों का कहना है कि मामले में पुलिस ने पहले लापरवाही बरती थी। इसके बाद पीड़िता ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आपबीती बताई। इसी बीच कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी पूरे मामले में भाजपा नेता और आरोपी ससुर को घेरने का मौका मिल गया। इसके बाद कांग्रेस भी पीड़िता के समर्थन में आ गई और ससुर की गिरफ्तारी की मांग करने लगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति