चोटिल पैर की ताजा तस्वीर के साथ ऋषभ पंत ने बयां किया दर्दनाक अनुभव

नई दिल्ली
भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फ्रैक्चर पैर की तस्वीर शेयर कर अपना दर्द बयां किया है। इंग्लैंड दौरे पर चौथे टेस्ट मैच के दौरान उनका पर फ्रैक्चर हो गया था, उन्होंने दिलेरी दिखाते हुए दोनों पारियों में बल्लेबाजी तो की, मगर वह पांचवें और आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए थे। ऋषभ पंत को यह चोट क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट खेलते हुए लगी थी। यह चोट इतनी दर्दनाक थी कि पंत से मैदान पर खड़ा भी नहीं होया जा रहा था। मिनी एंबुलेंस के जरिए उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया, जिसके बाद उनका स्कैन हुआ और फिर फ्रैक्चर का पता चला।

ऋषभ पंत को इस चोट से उबरने के लिए कम से कम 6 हफ्तों का समय लग सकता है, ऐसे में अगले महीने शुरू हो रहे एशिया कप 2025 से भी वह बाहर हो सकते हैं। पंत ने आखिरी टी20 जुलाई 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। आईपीएल में भी उनकी परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही थी। इससे पहले, पंत ने सोशल मीडिया पर पिज्जा बनाते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया था।वह थोड़ा लंगड़ाते हुए, लेकिन शेफ के एप्रन में मुस्कुराते हुए, वह आटा गूंथ रहे थे और टॉपिंग लगा रहे थे।

उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में कहा, "घर पर तो कुछ बनाया नहीं है, यहाँ पिज्जा बना रहा है।" इसके बाद उन्होंने कैप्शन में एक इतालवी अंदाज जोड़ा: "इम्पैस्टो, साल्सा, फ़ोर्नो और मैं।" क्लिप में, पंत दर्शकों से कह रहे थे "आज मैं आपको पिज्जा बनाना सिखाऊंगा, मुझे लगता है कि मैं वेजीटेरियन पिज्जा बनाऊंगा।"

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति