IMPS लेनदेन महंगा! जानें एसबीआई ने कितना बढ़ाया शुल्क

नई दिल्ली 
15 अगस्त 2025 से ऑनलाइन यूजर्स के लिए 25,000 रुपये तक के छोटे मूल्य के आईएमपीएस लेनदेन मुफ्त बने रहेंगे। ऑनलाइन माध्यमों से किए गए 25,000 रुपये से अधिक मूल्य के लेनदेन पर मामूली शुल्क लगाया जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने आईएमपीएस शुल्क के ढांचे में क्या बदलाव किया है, आइए जानते हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने खुदरा ग्राहकों के लिए तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) पर लगने वाले लेनदेन शुल्क बढ़ाने का एलान किया है। यह बदलाव  15 अगस्त, 2025 से लागू होगा। बैंक के अनुसार ऑनलाइन और शाखाओ पर यह वृद्धि अलग-अलग तरीके से लागू होगी।  बैंक के अनुसार स्लैब में नए शुल्क लागू होंगे जबकि अन्य में बदलाव नहीं होगा।

25,000 रुपये तक आईएमपीएस लेनदेन मुफ्त
बैंक के अनुसार ऑनलाइन यूजर्स के लिए 25,000 रुपये तक के छोटे मूल्य के आईएमपीएस लेनदेन मुफ्त रहेंगे। ऑनलाइन माध्यमों से किए गए 25,000 रुपये से अधिक मूल्य के लेनदेन पर 15 अगस्त, 2025 से मामूली शुल्क लगाया जाएगा। वेतन वाले खाताधारकों को ऑनलाइन आईएमपीएस हस्तांतरण पर पूरी छूट मिलती रहेगी। आईएमपीएस एक नई रीयल टाइल भुगतान सेवा है, जो चौबीसों घंटे उपलब्ध है। यह सेवा भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की ओर से प्रदान की जाती है। इसके जरिए पांच लाख रुपये तक की लेनदेन की जा सकती है। 
 
किन एसबीआई ग्राहकों को आईएमपीएस लेन-देन के लिए देना होगा शुल्क?
ऑनलाइन आईएमपीएस लेनदेन के मामलों में, 25,000 रुपये से अधिक और 1,00,000 रुपये तक की राशि पर 2 रुपये और जीएसटी,  1,00,000 रुपये से अधिक और 2,00,000 रुपये तक की राशि पर 6 रुपये और जीएसटी और 2,00,000 रुपये से अधिक और 5,00,000 रुपये तक की राशि पर 10 रुपये और जीएसटी देय होगा। पहले ये लेनदेन निःशुल्क थे। 

एसबीआई शाखाओं पर आईएमपीएस लेनदेन के लिए क्या शुल्क? 
एसबीआई ने बैंक शाखाओं पर जाकर आईएमपीएस लेनदेन से जुड़े सेवा शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया है। सबसे कम देनदेन के मामले में शुल्क 2 रुपये और जीएसटी है, जबकि सबसे अधिक शाखा शुल्क 20 रुपये और जीएसटी है। इसके अलावा डीएसपी (रक्षा वेतन पैकेज), पीएमएसपी (अर्धसैनिक वेतन पैकेज), आईसीजीएसपी (भारतीय तटरक्षक वेतन पैकेज), सीजीएसपी (केंद्र सरकार वेतन पैकेज), पीएसपी (पुलिस वेतन पैकेज), और आरएसपी (रेलवे वेतन पैकेज) के मामलो में आईएमपीएस शुल्क लागू नहीं होंगे। वेतन खातों को भी आईएमपीएस शुल्क के दायरे से बाहर रखा गया है।

केनरा बैंक में आईएमपीएस लेनदेन पर क्या है शुल्क?
केनरा बैंक में 1,000 रुपये से कम के लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं है। 1,000 रुपये से 10,000 रुपये तक के लेनदेन पर 3 रुपये + जीएसटी, 10,000 रुपये से 25,000 रुपये तक के लेनदेन पर 5 रुपये + जीएसटी और 25,000 रुपये से 1,00,000 रुपये तक के लेनदेन पर 8 रुपये + जीएसटी शुल्क लगता है। 1,00,000 रुपये से 2,00,000 रुपये तक की राशि पर 15 रुपये + जीएसटी शुल्क लगता है, जबकि 2,00,000 रुपये से 5,00,000 रुपये तक के लेनदेन पर 20 रुपये + जीएसटी शुल्क लगता है। 

पीएनबी में क्या है आईएमपीएस चार्ज?
पंजाब नेशनल बैंक 1,000 रुपये तक के आईएमपीएस लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं है। 1,001 रुपये से अधिक और 1,00,000 रुपये तक के लेनदेन के लिए, शाखा के माध्यम से लेनदेन करने पर 6 रुपये + जीएसटी और ऑनलाइन लेनदेन करने पर 5 रुपये + जीएसटी शुल्क लगेगा। ग्राहकों को 1,00,000 रुपये से अधिक के लेनदेन के लिए, बैंक के माध्यम से लेनदेन करने पर 12 रुपये + जीएसटी और ऑनलाइन लेनदेन करने पर 10 रुपये+जीएसटी देना होगा।

 

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति