महाराजा ट्रॉफी 2025 : क्रांति कुमार ने झटके पांच विकेट, ड्रैगन्स ने 29 रन से जीता मुकाबला

नई दिल्ली
मैंगलोर ड्रैगन्स ने महाराजा ट्रॉफी 2025 के छठे मैच को अपने नाम किया। इस टीम ने मैसूर में खेले गए मुकाबले में शिवमोग्गा लायंस के खिलाफ 29 रन से जीत दर्ज की। 
मैंगलोर ड्रैगन्स की लगातार दूसरी जीत रही, जिसके साथ टीम ने टॉप स्थान हासिल कर लिया। ड्रैगन्स इससे पहले गुलबर्ग मिस्टिक्स के खिलाफ मुकाबला 33 रन से जीत चुकी थी। वहीं, शिवमोग्गा लायंस को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। यह टीम हुबली टाइगर्स के खिलाफ पिछला मैच 29 रन से गंवा चुकी थी। लायंस अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर है।

मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी मैंगलोर ड्रैगन्स ने महज 23 रन पर लोचन गौडा (14) के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया था। यहां से समर्थ बीआर ने अनीश केवी के साथ 82 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। समर्थ 31 गेंदों में पांच छक्कों और सात चौकों की मदद से 70 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अनीश केवी ने 32 रन की पारी खेली। इनके अलावा आदर्श ने 20, जबकि एस शिवराज ने 19 रन टीम के खाते में जोड़े।

विपक्षी टीम की ओर से वासुकी कौशिक को तीन सफलता हाथ लगी, जबकि हार्दिक राज के नाम दो विकेट रहे। इसके जवाब में शिवमोग्गा लायंस की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। टीम पहले ही ओवर में ध्रुव प्रभाकर (1) का विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद कप्तान निहाल उल्लाल (11) भी चलते बने।

यहां से रोहित कुमार ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर पर कोई उनका साथ नहीं दे सका। रोहित ने 51 गेंदों में 62 रन की पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और छह चौके शामिल रहे। उनके अलावा अनिवाश ने 25, जबकि तुषार सिंह ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी टीम की ओर से क्रांति कुमार ने चार ओवरों में 36 रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि संतोख सिंह ने दो शिकार किए। इनके अलावा अभिलाष शेट्टी ने एक विकेट निकाला।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति