सिनसिनाटी ओपन: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे कार्लोस अल्काराज और जानिक सिनर

सिनसिनाटी
दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर और नंबर दो खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने सिनसिनाटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। कार्लोस अल्काराज ने बुधवार रात हुए मुकाबले में इटली के लुका नार्डी को 6-1, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। अल्काराज ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और मैच के पहले 14 में से 13 अंक जीते। स्पेन के इस खिलाड़ी ने पहला सेट सिर्फ 27 मिनट में जीत लिया। दूसरे सेट में नॉर्डी ने अल्काराज को कड़ा संघर्ष करने दिया। एक समय ऐसा भी आया, जब वह 2-4 से पीछे चल रहे थे। लेकिन, अल्काराज ने वापसी की और लगातार चार गेम जीतकर सेट 6-4 से अपने नाम किया।

जीत के बाद अल्काराज ने कहा, “मुझे लगता है कि टूर्नामेंट में मेरा यह अब तक का सबसे अच्छा मैच था। मैं आज गेंद को जिस तरह से महसूस कर रहा था और जिस तरह से मैं आगे बढ़ रहा था, उससे मैं बहुत खुश हूं। मैं इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करना चाहता था। मुझे लगता है कि मैं ऐसा कर पा रहा हूं। मुझे इस पर वास्तव में गर्व है।” इटली के जानिक सिनर ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

सिनर ने बारिश से बाधित मैच में फ्रांस के एड्रियन मन्नारिनो को 6-4, 7-6(4) से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। सिनर मैच की शुरुआत में लय में नहीं दिख रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे वह लय में लौटे और जीत हासिल की।

जीत के बाद सिनर ने कहा, “मन्नारिनो एक बहुत ही कठिन प्रतिद्वंद्वी है और बाकी से अलग हैं। इसलिए नहीं कि वह बाएं हाथ से खेलते हैं। उनका शॉट अक्सर नीचे रहता है। मैंने बस अच्छी सर्विस करने की कोशिश की और यह देखने की कोशिश की कि मैं रिटर्न गेम में क्या कर सकता हूं। वह बहुत अच्छी सर्विस कर रहे थे, खासकर एड साइड पर; वाइड वाली बहुत सटीक थी। मुझे मैच खत्म करने में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन अंत में जीत के साथ अगले राउंड में पहुंचकर बहुत खुश हूं।”

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति