बारिश का कहर: कालकाजी में दर्दनाक हादसा, एक की जान गई, ट्रैफिक ठप

नई दिल्ली

दिल्ली और आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई हिस्सों में गुरुवार तड़के भारी बारिश देखने को मिली। लाजपत नगर, आर.के.पुरम, लोधी रोड और दिल्ली-हरियाणा सीमा सहित क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। दिल्ली के कालकाजी में पेड़ गिरने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। पेड़ की चपेट करने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई।

इससे पहले, मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। मिंटो ब्रिज, विजय चौक, मोती बाग फ्लाईओवर, रफी मार्ग और निजामुद्दीन फ्लाईओवर सहित कई इलाकों में तेज बारिश हुई।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पूर्वानुमान में बारिश के साथ आंधी-तूफान की बात कही गई थी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

फुहारों के बीच मनेगा स्वतंत्रता दिवस
राजधानी में इस बार स्वतंत्रता दिवस बारिश की फुहारों के बीच मनेगा। ऐसे में मौसम खुशनुमा रहेगा। मौसम विभाग ने दिनभर बादल छाने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार को अलग-अलग हिस्सों में एक हफ्ते तक हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 व 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

वहीं, बुधवार को सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 35 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, 16 अगस्त को जन्माष्टमी पर बादल छाने और सुबह या दोपहर में हल्की बारिश की संभावना है।

गुरुग्राम में बारिश से बदला मौसम मिजाज, जलभराव की समस्या
गुरुग्राम में तड़के सुबह हुई तेज बारिश से जिले का मौसम सुहावना हो गया और तीन डिग्री की तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 44 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। हालांकि, बारिश ने जहां गर्मी और उमस से राहत दी। वहीं, शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित और वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति