भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों को कड़ा ड्रॉ, पहले दौर में दुनिया के नंबर वन शी युकी से भिड़ेंगे लक्ष्य

नई दिल्ली
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों को 25 अगस्त से शुरू हो रही विश्व चैंपियनशिप के लिए बुधवार को चुनौतीपूर्ण ड्रॉ मिले, जिसमें लक्ष्य सेन अपने अभियान की शुरुआत दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चीन के शी युकी के खिलाफ करेंगे। लक्ष्य और शी इससे पहले चार मुकाबलों में भिड़े हैं जिसमें चीन के खिलाड़ी ने तीन जीते और एक गंवाया है। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य पिछले साल पेरिस ओलंपिक में सेमीफाइनल में हार के बाद से लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

विश्व चैंपियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता अल्मोड़ा के 23 वर्षीय लक्ष्य विश्व रैंकिंग में 21वें स्थान पर खिसक गए हैं। वह मौजूदा सत्र में सिर्फ ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में केवल क्वार्टर फाइनल तक पहुंच पाए हैं। लक्ष्य ने अपनी क्षमता की झलक दिखाई है लेकिन इस सत्र में महत्वपूर्ण मैचों में उन्हें जीत हासिल करने में संघर्ष करना पड़ा है।

पुरुष एकल के एक अन्य कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय पहले दौर में निचली रैंकिंग वाले फिनलैंड के जोकिम ओल्डोर्फ के खिलाफ खेलेंगे लेकिन दुनिया के 34वें नंबर के इस भारतीय खिलाड़ी का दूसरे दौर में सामना विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसन से हो सकता है।

महिला एकल में टूर्नामेंट की सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी और पांच बार की पदक विजेता पीवी सिंधू के लिए पहले दौर का मुकाबला अपेक्षाकृत आसान है। वह अपने अभियान की शुरुआत बुल्गारिया की विश्व की 66वें नंबर की खिलाड़ी कालोयाना नलबांटोवा के खिलाफ करेंगी।

पिछले कुछ समय से फॉर्म के लिए जूझ रही दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और 2019 की चैंपियन सिंधू प्री क्वार्टर फाइनल में विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी चीन की वांग झी यी से भिड़ सकती हैं। दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू के लिए इंडिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचना इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

शीर्ष भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पहले दौर में बाई मिली है। दूसरे दौर में उनका सामना हमवतन हरिहरन अम्साकरुनन और रूबेन कुमार तथा लियू कुआंग हेंग और यांग पो हान की चीनी ताइपे की जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

प्री क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना लियांग वेई केंग और वांग चांग की दुनिया की छठे नंबर की जोड़ी से हो सकता है। केंग और चांग का भारतीय जोड़ी के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 6-2 है।

दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी के लिए यह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला सत्र रहा है जिसमें उन्होंने इंडिया ओपन, सिंगापुर ओपन और मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई और इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी पहुंचे।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति