डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन मीटिंग से पहले खोले पत्ते, यूक्रेन राष्ट्रपति के लिए क्या है योजना

वॉशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात होने वाली है। यह मीटिंग अमेरिका के ही अलास्का में होगी, जो रूस की सीमा से कूछ दूरी पर ही स्थित है। इस मीटिंग पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। माना जा रहा है कि यूक्रेन और रूस की जंग को रोकने के लिए कुछ ऐलान हो सकता है। इस बीच मीटिंग से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने आगे का प्लान बता दिया है। उन्होंने कहा कि यदि पुतिन के साथ उनकी मीटिंग पॉजिटिव रही और प्लान के अनुसार ही चली तो फिर अगली बैठक में रूसी राष्ट्रपति के साथ जेलेंस्की की मुलाकात कराई जा सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगली मीटिंग वोलोदिमीर जेलेंस्की और व्लादिमीर पुतिन के बीच कराई जाएगी। यदि जरूरत हुई तो मैं भी इस मीटिंग में मौजूद रहूंगा। डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'यदि पहली मीटिंग बढ़िया रही तो फिर हम दूसरी पर बात करेंगे।' उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि तुरंत ही एक और मीटिंग हो, जिसमें व्लादिमीर पुतिन और जेलेंस्की को आमने-सामने बिठाया जाए। यदि आवश्यकता हुई तो मैं खुद भी मौजूद रहूंगा। माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन की इस मीटिंग में यूक्रेन के उन इलाकों को रूस को देने पर सहमति बन सकती है, जिन पर उसने कब्जा जमा लिया है।

हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह नहीं बताया कि दूसरी मीटिंग कब कराई जाएगी। वह शुक्रवार को अलास्का में व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि व्लादिमीर पुतिन जंग रोकने पर राजी नहीं हुए तो फिर रूस को अंजाम भी भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा जरूर होगा। उन्होंने यह नहीं कहा कि आखिर रूस के खिलाफ उनका क्या ऐक्शन होगा, लेकिन माना जा रहा है कि रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लादे जा सकते हैं। व्लादिमीर पुतिन से मीटिंग से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं और जेलेंस्की से भी बात की है।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति