राष्ट्रीय मानचित्र पर उभरेगा भोपाल का ताल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल की बड़ी झील, कश्मीर की डल-लेक से कम नहीं इसे और विकसित किया जायेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में भोपाल में निकली चार तिरंगा यात्राएं

राष्ट्रीय मानचित्र पर उभरेगा भोपाल का ताल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बोट क्लब पर हुआ जल तिरंगा यात्रा का रोमांचक आयोजन

राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नगरवासियों के वंदे-मातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंजायमान हुआ सम्पूर्ण वातावरण
मुख्यमंत्री निवास, बोट क्लब, कोलार रोड और शौर्य स्मारक की यात्राओं से तिरंगामयी हुई राजधानी

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल की बड़ी झील, कश्मीर की डल-लेक से कम नहीं है इसका और अधिक विकास किया जायेगा। यहां पर्यटन विभाग के सहयोग से शिकारे भी संचालित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि वॉटर स्पोर्ट्स सहित सभी प्रमुख खेलों में ओलम्पिक और कॉमनवेल्थ जैसी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश के लिए अधिक से अधिक पदक लाने के उद्देश्य से राज्य में खेल गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में जारी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भोपाल के बड़े तालाब के बोट क्लब से निकाली गई जल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने झंडी दिखाकर जल तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़ी संख्या में तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। एशियाई और ओलंपिक गेम्स में उपयोग में आने वाली बोट्स में सवार वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी अनुशासन और गरिमा के साथ तिरंगा लेकर बड़े तालाब में आगे बढ़े, क्षेत्र का नभ-जल और धरा तिरंगामय हो गया। देशभक्ति, एकता और समर्पण की भावना को और सशक्त करते इस अनोखे, रोमांचक आयोजन में बड़ी संख्या में वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी, विद्यार्थी और राजधानीवासी शामिल हुए। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय और रविन्द्र यति उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त की शुरूआत मुख्यमंत्री निवास परिसर में निकाली गई तिरंगा यात्रा से हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री सचिवालय तथा मुख्यमंत्री निवास में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी और दीदी कैफे की दीदीयां तिरंगा लहराते हुए शामिल हईं। देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस यात्रा ने निवास परिसर को वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंजायमान कर दिया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार रोड क्षेत्र में कर्म संस्था द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यात्रा आरंभ होने से पहले मदर टेरेसा स्कूल के पास उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया, भारतीय सेना के वीर सपूतों के शौर्य और पराक्रम से परिचित हुई है। हम सबके लिए यह गर्व और गौरव का विषय है। आजादी के पर्व 15 अगस्त पर देशभक्ति की भावना सभी के मन में हिलोरे ले रही है। हर घर तिरंगा-घर-घर तिरंगा और तिरंगा यात्राओं में उमड़ रहा जन सैलाब इसका प्रतीक है। पूर्व प्रोटेम स्पीकर तथा विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक है। यात्रा में स्कूली बच्चों से लेकर युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों का उत्साह देखते ही बनता है। विशाल तिरंगा यात्रा ने नया कीर्तिमान बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में शुरू हुई विशाल तिरंगा यात्रा में विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में देश भक्ति के रंग में रंगे युवा, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं महिलाएँ उपस्थित रही।

भारतीय सेना को समर्पित रही शौर्य स्मारक की तिरंगा यात्रा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शौर्य स्मारक से विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ तिरंगा फहराकर किया। भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय और भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी साथ थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर अमर शहीदों और वीर पराक्रमी सैनिकों का स्मरण किया। शौर्य स्मारक से भारत माता चौक (डिपो चौराहा) तक जाने वाली तिरंगा यात्रा में दो पहिया वाहनों पर बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। भारत माता का रथ, ब्रह्मोस और राफेल मिसाइल के मॉडल भी यात्रा शामिल हुए।

तिरंगा यात्राओं का जगह-जगह पुष्प वर्षा और तिरंगा लहराकर स्वागत किया गया। साथ ही राष्ट्र भक्ति के गीतों और भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण गुज उठा। सही वर्गों में तिरंगा यात्रा को लेकर उत्साह बना रहा।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति