करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने फिल्म ‘मिराई’ के लिये मिलाया हाथ

मुंबई
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स फिल्म मिराई के हिंदी भाषी बाज़ार के लिये पीपल मीडिया फैक्ट्री के साथ साझेदारी करेगी। पीपल मीडिया फैक्ट्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म मिराई, जिसमें तेजा सज्जा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दमदार पोस्टर्स से लेकर रोमांचक टीज़र तक, और ‘वाइब है बेबी’ गाने तक हर झलक दर्शकों की जिज्ञासा और उत्साह को नई उंचाइयों पर ले जा रही है। यह फिल्म 05 सितंबर 2025 को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स मिराई के हिंदी भाषी बाज़ार में पीपल मीडिया फैक्ट्री के साथ साझेदारी करेगी।

करण जौहर ने कहा, जब हमने मिराई के अद्भुत दृश्य, भव्य पैमाना और दमदार कहानी देखी, तो हमें पता चल गया कि यह एक ऐसी फिल्म है जो सबसे व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुँचनी चाहिए। यह जनप्रियता और दृश्य कला का दुर्लभ संगम है। हमें गर्व है कि हम पीपल मीडिया फैक्ट्री के साथ मिलकर इस फिल्म को पूरे भारत के हिंदी भाषी दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं।

पीपल मीडिया फैक्ट्री के निर्माता टी.जी. विश्व प्रसाद ने कहा,"हमें खुशी है कि धर्मा प्रोडक्शन्स मिराई के हिंदी बाज़ार में हमारे साथ जुड़ रही है। उनकी बेजोड़ विरासत और देशव्यापी प्रभाव उन्हें इस सफर का सबसे उपयुक्त साझेदार बनाता है। मिराई एक हाई-ऑक्टेन सिनेमाई अनुभव है, जो एक्शन और भारतीय संस्कृति को साथ लाता है। हमें पूरा भरोसा है कि इसकी सार्वभौमिक अपील विश्वभर के दर्शकों से जुड़ जाएगी।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति