‘हम झुकने वाले नहीं’ – US वित्त मंत्री तक को घेरते हुए थरूर ने दी करारी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली
भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में तनाव बढ़ रहा है। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने अंदाज में अमेरिका को करारा जवाब दिया है। दरअसल, अमेरिका द्वारा भारत पर मोटा टैरिफ लगाए जाने के बाद, अमेरिकी वित्त मंत्री ने भारत के लिए अड़ियल शब्द का प्रयोग किया था। अमेरिकी वित्त मंत्री की इस टिप्पणी पर शशि थरूर ने जवाब देते हुए कहा कि जब अन्याय हो, तो अड़ियल रहना बेहतर है।

थरूर ने अमेरिका पर साधा निशाना
गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक पोस्ट किया। थरूर ने इस पोस्ट में अमेरिकी वित्त मंत्री को जवाब देते हुए लिखा कि मैंने सुना है कि कुछ लोग भारत पर अड़ियल होने का आरोप लगा रहे हैं। मैं कहता हूं अड़ियल होना, अन्याय के सामने मौन रहने और समर्पण कर देने से कहीं बेहतर है।

पहले भी ट्रंप पर भड़क चुके हैं थरूर
उल्लेखनीय है कि इससे पहले थरूर ट्रंप पर भड़के थे, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया था। इस दौरान थरूर ने अमेरिका पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया था। थरूर ने उस वक्त कहा था कि ट्रंप रूस से तेल खरीदने के लिए भारत को सजा दे रहे हैं, जबकि अमेरिका खुद रूस से कई उत्पाद आयात करता है।

 

  • admin

    Related Posts

    अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

    कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

    ‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

    गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति