अमेरिका छोड़ अलास्‍का में ट्रंप और पुतिन की अहम बैठक, समय और तारीख की जानकारी

नई दिल्‍ली
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कल यानी 15 अगस्त 2025 को अलास्‍का में बैठक होनी है। ट्रंप ने पुतिन के संग होने वाली अपनी मुलाकात के बारे में मीडिया से बात करते कहा कि  राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से शुक्रवार को रूस में मिलेंगे। उसके बाद सवाल आया कि अलास्‍का तो 150 सालों अमेरिका का ही हिस्सा है तो फिर ट्रंप उसे रूस क्यों कह रहे हैं। खैर, एक सवाल और है कि ट्रंप और पुतिन पूरा अमेरिका छोड़ अलास्का में ही क्यों मुलाकात कर रहे हैं?  

मुलाकात अलास्का में ही क्यों हो रही?
ट्रंप और पुतिन पूरा अमेरिका छोड़ अलास्का में ही क्यों कर रहे हैं मुलाकात, क्‍योंकि बैठक के लिए अलास्‍का का चुनाव प्रतीकात्‍मक और व्यावहारिक तौर पर किया गया है। सुरक्षा और विरोध-प्रदर्शन का जीरो चांस: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. या न्यूयॉर्क जैसी भीड़भाड़ वाले शहरों में पुतिन का यूक्रेन युद्ध को लेकर भारी विरोध हो सकता है। अलास्‍का का 'जॉइंट बेस एलमेनडॉर्फ-रिचर्डसन' हाई सिक्‍योरिटी वाला मिलिट्री बेस है, जहां न आम जनता की पहुंच है और न किसी दुश्मन का परिंदा पग धर सकता है। यानी कि तगड़ी सुरक्षा और विरोध प्रदर्शन का जीरो चांस।

रणनीतिक तौर पर अहम: अलास्‍का यानी वो जगह जहां अमेरिका और रूस करीब-करीब  मिलते हैं। ट्रंप और पुतिन के मिलने की जगह भौगोलिक रूप से रूस के नजदीक है। या फिर यूं कहो कि पुतिन के घर के बेहद करीब है, साथ ही अमेरिका और यूरेशिया से सटा है। ऐसे में अमेरिका और रूस के बीच उड़ान और सुरक्षा प्रबंधन करना आसान है और मीडिया का दबाव भी कम रहेगा। पुतिन का पश्चिमी देशों को संदेश: राष्ट्रपति ट्रंप से अलास्‍का में मुलाकात कर राष्‍ट्रपति पुतिन यह संदेश देना चाहते हैं कि वे पश्चिमी देशों के साथ अपने रिश्ते सुधारना चाहते हैं।

सैन्य ताकत का संदेश : 'जॉइंट बेस एलमेनडॉर्फ-रिचर्डसन' यह वही मिलिट्री बेस है, जो कोल्‍ड वॉर के वक्त सोवियत संघ (मौजूदा रूस) की निगरानी और रोकथाम का बड़ा केंद्र हुआ करता था, लेकिन अब यह अमेरिका सैन्य ठिकाना है। ट्रंप यहां मीटिंग कर पुतिन को अमेरिकी सैन्य शक्ति का सीधा संदेश देना चाहते हैं।

पुतिन के खिलाफ ICC का अरेस्ट वारंट भी कारण 
इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने 17 मार्च, 2023 को यूक्रेन में युद्ध अपराधों को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ इंटरनेशनल अरेस्ट वारंट जारी किया हुआ है। आईसीसी ने अरेस्ट वारंट जारी करते हुए कहा कि पुतिन पर यूक्रेन के बच्चों को जबरन रूस ले जाने का आरोप है। 

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति