मध्य प्रदेश मेट्रो ने लिया बड़ा फैसला, सुरक्षा को देखते हुए ठेका रद्द

भोपाल
एमपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन तुर्किए की कंपनी एसिस इलेक्ट्रॉनिक को मिला 186 करोड़ रुपये से अधिक का ठेका रद्द करने जा रहा है। इस कंपनी के ही वेंचर एसिसगार्ड ने पाकिस्तान को हथियारबंद ड्रोन की आपूर्ति की थी, जिसका उपयोग उसने भारत के खिलाफ किया था। विरोध के बाद मेट्रो रेल ने कंपनी की सेवा लेने से इनकार कर दिया है। कंपनी ने बहुत से उपकरणों को भोपाल भेजा है, जिसे बिना खोले छोड़ दिया गया है।

दरअसल एमपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इंदौर-भोपाल मेट्रो के 2024 में टिकट वितरण, कलेक्शन और जांच के लिए ऑटोमेटिक टिकटिंग प्रणाली का ग्लोबल टेंडर जारी किया था। इसमें तुर्किए की एसिस इलेक्ट्रॉनिक ने सबसे अधिक बोली लगाकर ठेका हासिल किया। इंदौर में कई स्टेशनों पर इस सिस्टम को लगा भी दिया गया था। मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सामने आया कि ऑटोमेटिक टिकटिंग प्रणाली लगाने वाली कंपनी उसी रक्षा उत्पादन कंपनी का वेंचर है, जिसने पाकिस्तान को ड्रोन दिए थे। उसके बाद इसका विरोध शुरू हो गया।
 
कांग्रेस ने भी ठेका निरस्त करने की मांग उठाई
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने साफ कहा कि यदि यह प्रमाणित होता है कि कंपनी या उसकी किसी सहायक इकाई का प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से भारत विरोधी तत्वों से संबंध रहा है, तो ठेका तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा। भाजपा के कई ताकतवर नेता इसके विरोध में खड़े हो गए। वहीं कांग्रेस ने भी इसका ठेका तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग उठाई।

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि दुश्मन देश की कंपनी का इस्तेमाल हमारे दीर्घकालिक सुरक्षा हितों को नुकसान पहुंचा सकता है। उसके बाद इंदौर मेट्रो में कंपनी के लगाए उपकरणों से काम लेना बंद कर दिया गया। इस बीच कंपनी ने भोपाल में अपने उपकरणों की आपूर्ति जारी रखी थी। अब सामने आया है कि मेट्रो रेल ने यहां भी उन उपकरणों को इंस्टॉल कराने से इनकार कर दिया है। वे उपकरण मेट्रो परिसर में ही बिना खुले रखे हैं।

नई कंपनी के लिए जारी किए टेंडर
एमपी मेट्रो ने नई कंपनी को ठेका देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए नई निविदा जारी की गई है। इस प्रक्रिया में देर लगेगी, इसलिए इस साल आटोमेटिक टिकटिंग सिस्टम लगाना संभव नहीं दिख रहा है।

हाथ से टिकट देकर शुरू होगा संचालन
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भोपाल के सात किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कारीडोर पर अक्टूबर से मेट्रो रेल का संचालन शुरू करने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि आटोमेटिक सिस्टम के अभाव में हाथ से टिकट देकर मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। नई कंपनी के आने के बाद आटोमेटिक प्रणाली का काम होगा।

मेट्रो स्टेशन पर तुर्किए के उपकरण नहीं लगाया जाए रहे हैं । ठेका रद्द करने की प्रक्रिया चल रही है । चूंकि यह एक अंतरराष्ट्रीय अनुबंध है, इसलिए रद्दीकरण में कानूनी व कूटनीतिक प्रक्रियाओं के कारण समय लग रहा है । नई कंपनी के आते ही आटोमेटिक टिकटिंग सिस्टम स्थापित किए जाएंगे।
हिमांशु ग्रोवर, जनसंपर्क अधिकारी, एमपी मेट्रो।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति