हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश के नगरों में हुए देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम

भोपाल
प्रदेश के नगर निगम वाले शहरी क्षेत्र में आजादी की 78वीं वर्षगांठ के मौके पर “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग” अभियान वाले शहरों में देशभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि और समाज के प्रत्येक वर्ग का नागरिक बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहें है। नगरीय प्रशासन आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने नगरीय निकायों को 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी के साथ देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है।

बच्चों और युवाओं को शामिल कर हुए देशभक्ति के कार्यक्रम
बुरहानपुर में महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल के नेतृत्व में 2 अगस्त से देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम लगातार आयोजित किये जा रहे है। इस मौके पर निकाली गई तिरंगा यात्रा शहर के कमल चौराहे से शुरू होकर महात्मा गांधी चौक होते हुए कमल चौराहे पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक गण शामिल हुए। स्कूलों और कॉलेज में ड्राइंग प्रतियोगिता और बालिकाओं की रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज की आकृतियां आकर्षक तरीके से बनाई। नागरिकों से तिरंगा यात्रा के दौरान घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की गई। स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिये स्टॉल लगाने के लिये कहा गया। महिलाओं ने घर पर तैयार सामग्री का जन सामान्य के बीच विक्रय किया।

तिरंगा वाहन रैली निकाली गई
कटनी में स्कूल शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह और सांसद श्री वीडी शर्मा की उपस्थिति में वाहन रैली निकाली गई। यह रैली शहर के मुख्य मार्गो से गुजरी। कटनी नगर में स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। नगर निगम कटनी द्वारा सामूहिक जनभागीदारी से सफाई मित्रों के साथ स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।

तिरंगे झंडे के सम्मान की शपथ दिलाई गई
रतलाम में जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा शहर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली का शुभारंभ लोकेन्द्र सिनेमा परिसर से हुआ। तिरंगा रैली के माध्यम से हर भारतीय को अपने घरों में तिरंगा लगाने और देश की आजादी के जश्न में इसे गर्व से फैराने का निमंत्रण दिया गया। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के भीतर देशभक्ति की गहरी भावना जगाना और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जनसामान्य में अधिक से अधिक समझ विकसित करना है। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा तिरंगा झण्डे के सम्मान की शपथ दिलाई गई। रैली में नशा मुक्त भारत अभियान में जनसामान्य को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति