दुर्गापुरा पुलिया निर्माण कार्य पूर्ण, मानसरोवर के लिए ट्रैफिक 25 अगस्त से बहाल

जयपुर

राजधानी जयपुर में दुर्गापुरा से मानसरोवर व बी टू बॉयपास जाने वाले यात्रियों को अब लंबा चक्कर लगाकर नहीं जाना होगा। मानसरोवर-दुर्गापुरा काे जोड़ने वाली द्रव्यवती पर बनी महारानी फार्म पुलिया का काम लगभग पूरा हो चुका है और इसी महीने के अंत तक इसे शुरू किया जा सकता है। मानसून में यहां पुलिया के उपर से होकर द्रव्यवती का पानी जाता था जिससे कई बार बड़े हादसे होते बचे। इसी के चलते पुलिया को ऊंचा करने का काम शुरू किया गया था। निर्माण कार्य के चलते  यहां से निकलने वाले वाहनों काे बी-टू बायपास और रिद्धी-सिद्धी से टोंक रोड आने जाने के लिए 5 किमी लम्बा चक्कर लगाना पड़ रहा था।

2.5 मीटर बढ़ाई ऊंचाई
पुलिया की ऊंचाई कम हाेने से बारिश के दाैरान यहां ओवरफ्लो हाेता था। इस परेशानी काे दूर करने के लिए जेडीए ने इसकी ऊंचाई 2.5 मीटर तक बढ़ाने के लिए फरवरी में काम शुरू किया था। तब से यहां ट्रैफिक बंद था। जेडीए अधिकारियों के अनुसार अब 95 फीसदी काम पूरा हाे गया है। 25 अगस्त तक पुलिया से ट्रैफिक शुरू करने की तैयारी है।  महारानी फार्म पुलिया पहले द्रव्यवती पर केवल 70 मीटर तक बनी थी। जेडीए ने द्रव्यवती में बॉक्स डालकर इसकी ऊंचाई 2.5 से करीब 5 मीटर तक बढ़ा दी। दोनों तरफ हाइट का लेवल भी समान कर दिया। अब शिप्रा पथ की तरफ 80 मीटर में सीसी रोड और फुटपाथ का काम होना है। क्रेशर स्टोन संचालकों की हड़ताल से काम प्रभावित हुआ है, लेकिन 95% हाे चुका है। प्रोजेक्ट पर करीब 6 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

दुर्गापुरा स्थित महारानी फार्म पुलिया  इससे लगते टोंक रोड और आगे जवाहरलाल नेहरू मार्ग को सीधे मानसरोवर,न्यू सांगानेर रोड और पृथ्वीराज नगर योजना सहित बड़े इलाके को आपस में जोड़ती है। इसके चलते द्रव्यवती नदी पर बनी इस पुलिया पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। बारिश में द्रव्यवती नदी में प्रवाह बढ़ने से पुलिया के ऊपर डेढ़ से दो मीटर ऊंचाई तक पानी का बहाव रहता है। इसके चलते यहां से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों की आवाजाही पुलिया पर बंद हो जाती है। यहां पुलिया निर्माण का काम इसी साल जनवरी से शुरू किया गया था। औसतन यहां से 50 हजार वाहन हर रोज गुजरते थे। अब पुलिया निर्माण के बाद एक बार फिर यह सड़क व्यस्त हो जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति