बुची बाबू टूर्नामेंट: रुतुराज गायकवाड़ और पृथ्वी शॉ को महाराष्ट्र टीम में चुना गया

पुणे 
भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और पृथ्वी शॉ को 18 अगस्त से 9 सितंबर तक चेन्नई में खेले जाने वाले अखिल भारतीय बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट के लिए बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र की 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। 

अंकित बावने को महाराष्ट्र टीम का कप्तान बनाया गया है। यह शीर्ष क्रम के बल्लेबाज साव का पहला टूर्नामेंट होगा जो वह महाराष्ट्र के लिए खेलेंगे। वह सत्र की शुरुआत से पहले मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र में शामिल हो गए थे। पिछले सत्र में मुंबई के साथ खराब प्रदर्शन के बाद खराब फिटनेस और अनुशासन के आधार पर टीम से बाहर किए जाने के बाद 25 वर्षीय यह खिलाड़ी नई शुरुआत करने के लिए उत्सुक होगा। 

गायकवाड़ और विकेटकीपर सौरभ नवाले दोनों को एक मैच के बाद दलीप ट्रॉफी के लिए बेंगलुरु में पश्चिम क्षेत्र की टीम से जुड़ना होगा। पश्चिम क्षेत्र को सेमीफाइनल में सीधा प्रवेश मिला है और वह अपना पहला मैच चार सितंबर को खेलेगा। 

टीम इस प्रकार है : 
अंकित बावने (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, पृथ्वी साव, सिद्धेश वीर, सचिन धास, अर्शिन कुलकर्णी, हर्षल काटे, सिद्धार्थ म्हात्रे, सौरभ नवाले, मंदार भंडारी, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, प्रदीप दाधे, विक्की ओस्तवाल, हितेश वालुंज, प्रशांत सोलंकी और राजवर्धन हांगरगेकर। 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति