राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को, विभिन्न मामलों की होगी त्वरित सुनवाई

देहरादून 

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर, 2025 को किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के दीवानी व आपराधिक मामलों की सुनवाई की जाएगी। इनमें धारा 138 के तहत चैक बाउंस से जुड़े एन.आई. एक्ट के मामले, मनी रिकवरी, श्रम विवाद, बिजली-पानी बिल, भरण-पोषण और अन्य समझौतायोग्य आपराधिक एवं दीवानी मामले शामिल होंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, किन्नौर के सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित क्रिमिनल कंपाउंडेबल ऑफेंस, एन.आई. एक्ट से संबंधित मामले, वाहन दुर्घटना, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), सेवाओं से संबंधित मामलों, भू-अधिग्रहण, राजस्व विवाद और अन्य दीवानी मामलों जैसे किराया, गुजारा भत्ता, हिदायत संबंधी सूट, इत्यादि की सुनवाई की जाएगी।

रामपुर, रिकांग पिओ और आनी में किया जा सकता है मामला प्रस्तुत

उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों के पास ऐसे मामले हैं और वे राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से समाधान चाहते हैं, वे अपने क्षेत्र के न्यायिक न्यायालय परिसर – रामपुर बुशहर, रिकांग पिओ (किन्नौर), आनी (कुल्लू) या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय, रिकांग पिओ, किन्नौर में संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क जानकारी जारी, भाग ले सकते हैं।

जनता की सुविधा के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर ने संपर्क विवरण भी जारी किया है। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 01786-223605 पर कॉल कर सकते हैं या ईमेल secy-dlsa-kin-hp@gov.in के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्राधिकरण ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने लंबित मामलों का समाधान लोक अदालत के माध्यम से सुनिश्चित करें।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति