जन्माष्टमी 16 अगस्त को, किस प्रकार की भगवान कृष्ण की मूर्ति से करें पूजन

नई दिल्ली 
भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष के रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि को हुआ था। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी। इस वर्ष जन्माष्टमी पर अमृतसिद्धि व सर्वार्थसिद्धि का अद्भुत योग बन रहा है। इस जन्माष्टमी पर भरणी, कृतिका और आधी रात को रोहिणी नक्षत्र का भी योग है। जो इस दिन को और भी विशेष बना रहा है। अष्टमी तिथि का मान कल 15 अगस्त शुक्रवार की रात को 11.48 बजे हो रहा है, लेकिन उदया तिथि में 16 को जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की कैसी मूर्ति से करें पूजा
जन्माष्टमी पर आपको भगवान का ध्यान करते हुए उनकी प्रतिमा की पूजा करनी होती है। उनके किसी भी स्वरूप की मूर्ति आप खरीद सकते हैं। अधिकतर लोग जन्माष्टमी पर बालकृष्ण की स्थापना और पूजा करते हैं। अगर इस दिन वैवाहिक जीवन में मधुरता लाना चाहते हैं, तो बांसुरी बजाते हुए राधाकृष्ण की मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए। राधाकृष्ण की मूर्ति से विवाह संबंधी परेशानियां कम होती हैं। इस दिन शंख और शालिग्राम भी घर लाना चाहिए। संतान के लिए बाल गोपाल और सभी मनोमकामनाओं के लिए बंसी बजाते हुए अकेले मोहन की मूर्ति घर लानी चाहिए। इस दिन भगवान को पीतांबर अर्पित करें। गोपी चंदन का उनका श्रृंगार और फूलों का इस्तेमाल करना चाहिए। बैजयंती के फूलों से भगवान की श्रृंगार आपको लाभ देता है।

16 को क्यों मनाई जाएगी जन्माष्टमी
पंचांग बताते हैं कि अगर ऐसी स्थिति बने कि जब अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का मिलन नहीं हो रहा हो, तब उदयातिथि को मान्यता देकर जन्माष्टमी मनाई जा सकती है। ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक 16 अगस्त शनिवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। हालांकि रोहिणी नक्षत्र 17 अगस्त को सुबह सुबह 4.38 बजे से लग रहा है।

  • admin

    Related Posts

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति