सुबह की ये 5 आदतें भी क‍िडनी को रखेंगी हेल्‍दी, आसपास भी नहीं भटकेगी बीमारी

नई दिल्‍ली
हमारे शरीर को सेहतमंद रखने के ल‍िए जरूरी है क‍ि हमारा खानपान और लाइफस्‍टाइल सही हो। जरा सी लापरवाही आपको गंभीर रूप से बीमार बना सकती है। इन द‍िनों ल‍िवर और क‍िडनी से जुड़ी बीमारी आम हो गई है। क‍िडनी की ही बात करें तो ये हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है। ये खून को पंप करता है और शरीर ही सफाई करता है। अगर किडनी में जरा सी भी खराबी आ जाए तो ये अपने काम नहीं कर पाती है।

अगर आप चाहते हैं क‍ि आपकी क‍िडनी हेल्‍दी रहे तो आपको अपनी कुछ आदतों में बदलाव कर लेना चाह‍िए। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको सुबह की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको जरूर अपनानी चाह‍िए। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से –

सुबह की ये आदतें क‍िडनी को रखेंगी हेल्‍दी
    अगर आप चाहते हैं क‍ि आपकी किडनी सही ढंग से काम करे तो सुबह उठकर आप गुनगुना पानी पीना शुरू कर दें। इससे आपके शरीर से जहरीले पदार्थ यानी क‍ि टॉक्‍स‍िन्‍स को बाहर न‍िकालने में आसानी होगी।
    अगर आप ज्‍यादा नमक खाते हैं तो इससे आपकी क‍िडनी को गंभीर रूप से नुकसान पहुंच सकता है। कोश‍िश करें क‍ि ब्रेकफास्ट में ज्‍यादा नमक न खाएं। ज्‍यादा नमक खाने से यूरीन से कैल्शियम कम हो जाता है। इस कारण क‍िडनी स्‍टोन की समस्‍या हो सकती है। साथ ही ये ब्‍लड प्रेशर को बढ़ा देता है जो हमारे क‍िडनी के ल‍िए खतरनाक है।
    योग या वर्कआउट करने से न केवल आपका शरीर फ‍िट रहता है, बल्‍क‍ि क‍िडनी को भी हेल्‍दी रखा जा सकता है। स्‍ट्रेच‍िंग करने से आपका शरीर एक्‍ट‍िव रहेगा। साथ ही पसीने के जरि‍ए टॉक्सिन बाहर निकल जाएंगे। इससे क‍िडनी पर कम दबाव पड़ेगा।
    इसके अलावा अगर आप सुबह उठते ही चाय-कॉफी पी लेते हैं तो इससे आपको बचना चाह‍िए। आप चाहें तो हर्बल टी पी सकते हैं। ये किडनी के लिए हेल्दी होगा। साथ ही ज्‍यादा चाय कॉफी पीने से आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। जो क‍िडनी पर दबाव बढ़ाने का काम करती है।
    क‍िडनी को हेल्‍दी रखने के ल‍िए जरूरी है क‍ि आप रोज सुबह फलों को डाइट में जरूर शाम‍िल करें। ये क‍िडनी को तो हेल्‍दी रखेगा ही, साथ ही पूरे शरीर मे जरूरी पोषण की कमी को पूरा करेगा। क‍िडनी को हेल्‍दी रखने के ल‍िए द‍िनभर में चार से पांच लीटर पानी जरूर प‍िएं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति