गोपाल मंदिर और इस्कॉन में उमड़ी भीड़, जन्माष्टमी पर भक्तों ने किए कान्हा के दर्शन

उज्जैन
धर्मधानी उज्जैन में आज इस्कान, सांदीपनि आश्रम व गोपाल मंदिर में एक साथ जन्माष्टमी मनाई जा रही है। सालों बाद शैव व वैष्णव मत के धर्मावलंबी एक साथ मिलकर श्रीकृष्ण जन्म का उत्सव मना रहे हैं। मंदिरों में रात 11 बजे से बाल गोपाल का महाअभिषेक होगा। रात 12 बजे शंख, मृदंग व घंटे घड़ियाल की मंगल ध्वनि के साथ महाआरती की जाएगी। भक्तों को पंजेरी महाप्रसादी का विरतण होगा। मंदिरों में सुबह से ही कान्हा के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं।

इस्कॉन मंदिर सुबह नूतन पोशाक में भगवान के मनोहारी दर्शन हो रहे हैं। दिनभर भजन कीर्तन चलेंगे। शाम 5 बजे से अभिषेक प्रारंभ होगा। भक्त अपने हाथों से भगवान का अभिषेक कर सकेंगे। रात 10.30 बजे भगवान का महाअभिषेक तथा रात 12 बजे महाआरती की जाएगी। 17 अगस्त को नंद उत्सव मनाया जाएगा।
 
मोरपंख से सजी श्रीकृष्ण की पाठशाला
भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। पुजारी परिवार द्वारा श्रीकृष्ण की पाठशाला को मोरपंखों से सजाया जा गया है। सुबह 7 बजे से भक्तों के दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया है, जो रात 11.30 बजे तक चलेगा। मंदिर में सुगम दर्शन व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। भक्तों को दिनभर पंजेरी महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। रात 11.30 बजे से महाअभिषेक शुरू होगा। रात 12 बजे भगवान महाआरती होगी।

गोपाल मंदिर में रात 2 बजे तक दर्शन
सिंधिया देव स्थान ट्रस्ट के श्री द्वारकाधीश गोपाल मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्म को लेकर विशेष तैयारी की गई है। यहां भी श्रद्धालु भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। शाम को संध्या आरती के बाद मंदिर के पट बंद होंगे तथा भगवान का महाअभिषेक किया जाएगा। रात 12 बजे मंदिर के पट खुलेंगे तथा जन्म आरती की जाएगी। इसके बाद रात 2 बजे तक भक्त भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति