पूर्व PM वाजपेयी को श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने किया नमन

नई दिल्ली 
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सातवीं पुण्यतिथि पर देश के कई नेताओं ने 'सदैव अटल' स्मारक जाकर पुष्पांजलि अर्पित की, जिनमें पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, रक्षा मंत्री राजनाथ समेत कई नेता शामिल थे. देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की शनिवार यानी आज सातवीं पुण्यतिथि है. इस मौके पर सभी देशवासियों ने अटल जी को याद किया. प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई नेताओं ने स्मारक ‘सदैव अटल’ पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. भारत के विकास के लिए अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा किए गए कार्यों के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू, गजेंद्र सिंह शेखावत, जेडीयू नेता संजय झा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सदैव अटल स्मारक जाकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट
पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की. पीएम ने पोस्ट में लिखा कि अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं. देश की प्रगति के प्रति उनका समर्पण और सेवा की भावना सभी को विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करती रहेगी.

‘अभूतपूर्व योगदान के लिए देश सदैव याद रखेगा’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि मैं अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. इसके आगे उन्होंने कहा कि उन्होंने जीवन भर एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए काम किया है. रक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्र उन्हें उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए सदैव याद रखेगा.

बता दें कि 1924 में ग्वालियर में जन्में अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बनने वाले पहले बीजेपी नेता थे. उन्होंने तीन बार प्रधानमंत्री बनकर इस देश की कमान संभाली. बाजपेयी ऐसे पहले गैर कांग्रेसी नेता थे, जिन्होंने पहली बार अपना कार्यकाल पूरा किया. इसके साथ ही उन्होंने देश के विदेश मंत्री के रूप में भी पदभार ग्रहण किया. 16 अगस्त 2018 यानी आज के ही दिन दिल्ली की एम्स में इन्होंने अंतिम सांस ली. बाजपेयी द्वारा देश के विकास के लिए किए गए अथक प्रयासों के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा.

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति