कृष्ण जन्मोत्सव की धूम: 750 साल पुराने ठाकुरद्वारा में गूंजेगी परंपराओं की छटा

जालौर

जालोर शहर की बड़ी पोल स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, जिसे ठाकुरद्वारा भी कहा जाता है। यह केवल आस्था का केंद्र ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता और न्याय का भी प्रतीक रहा है। करीब 750 वर्ष पुराने इस मंदिर में ऐसे फैसले लिए जाते थे, जिन्हें माली समाज के 48 गांवों के लोग अंतिम मानकर स्वीकार करते थे। यहां राधा-कृष्ण की प्रतिमा को साक्षी मानकर पंचों की कमेटी निर्णय सुनाती थी और दोनों पक्ष उसका पालन करते थे।

माली समाज ठाकुरद्वारा सेवा संस्थान पांच पट्टी के अध्यक्ष भोमाराम के अनुसार, यह मंदिर 15वीं शताब्दी में बना था। यहां स्थापित राधा-कृष्ण की प्रतिमा भी उतनी ही प्राचीन है और आज भी उसी आभा के साथ विराजमान है। मंदिर की दीवारें जालोर दुर्ग की तरह लगभग साढ़े तीन फीट मोटी हैं, जो इसकी ऐतिहासिकता और मजबूती को दर्शाती हैं। एक समय समाज के 48 गांवों से जुड़े विवाद इसी मंदिर में सुलझाए जाते थे। पंचों की कमेटी प्रतिमा को साक्षी मानकर न्याय करती थी और सभी ग्रामीण उस फैसले को मानते थे। भले ही अब हर गांव में अपने-अपने मंदिर बन चुके हैं, लेकिन आज भी बड़े सामाजिक निर्णय या समाज सुधार से जुड़े फैसले यहीं लिए जाते हैं।

2018 का ऐतिहासिक निर्णय
जनवरी 2018 में इस मंदिर में पंचों, युवाओं और महासमिति ने मिलकर बड़ा फैसला लिया था। समाज में मृत्यु भोज पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय हुआ और आज भी यह परंपरा कायम है। इसके साथ ही अन्य सामाजिक सुधारों के कदम भी उठाए गए, जिनका पालन समाज के लोग कर रहे हैं।

धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी
हर साल की तरह इस बार भी जन्माष्टमी पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। आज जन्मअष्टमी पर यहां भजन संध्या, विशेष पूजा और भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति