हिटमैन के आलोचकों पर बरसे योगराज सिंह, कहा- रोहित की फिटनेस है लाजवाब

नई दिल्ली
रोहित शर्मा को T20I और टेस्ट के बाद वनडे से भी रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए! क्रिकेट के गलियारों में आजकल ऐसी खूब बातें हो रहीं हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की नजरें जहां 2027 वर्ल्ड कप तक खेलने की है, वहीं आलोचकों का कहना है कि रोहित शर्मा को अभी रिटायरमेंट लेकर युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए। रोहित शर्मा फिलहाल 38 साल के हैं और अगले वनडे वर्ल्ड कप तक वह 40 के हो जाएंगे। रोहित आलोचना का शिकार अपनी फिटनेस और सिर्फ वनडे मैच के लिए उपलब्ध रहने की वजह से बन रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने इन आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उनका कहना है कि भारत को रोहित शर्मा की जरूर है, अगर वह चाहे तो 45 की उम्र तक भी क्रिकेट खेल सकते हैं।

योगराज ने कहा, "रोहित शर्मा, वो इंसान जिसके बारे में बहुत से लोग बकवास करते हैं – मैंने उस दिन कहा था कि रोहित मेरे आदमी होंगे, वो आदमी, मेरे आदमी।"
उन्होंने आगे कहा, "जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, एक तरफ उनकी बल्लेबाजी और दूसरी तरफ टीम के बाकी खिलाड़ी। एक तरफ उनकी पारी और दूसरी तरफ बाकी दुनिया। यही उनकी क्लास है। आप कह सकते हैं, 'रोहित, आपकी हमें 5 साल और जरूरत है यार' इसलिए कृपया अपने देश के लिए और काम करो, अपनी फिटनेस और हर चीज पर काम करो। उस पर चार आदमी लगाओ, उसे हर सुबह 10 किलोमीटर दौड़ाओ। अगर वो चाहे तो 45 साल की उम्र तक खेलने का क्लास रखता है।" चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से ही रोहित शर्मा ने भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है, वह अगली बार एक्शन में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नजर आएंगे।

योगराज सिंह ने आगे कहा, "मेरा मानना है कि आपको घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए; जितना ज्यादा आप घरेलू क्रिकेट खेलेंगे, उतने ही ज्यादा फिट रहेंगे। फाइनल में मैन ऑफ द मैच किसे मिला? रोहित शर्मा। इसलिए आपको सिर्फ उन्हीं चीज़ों के बारे में बात करनी चाहिए जिनके बारे में आप जानते हैं। अगर आप उनके खेल और फिटनेस के बारे में बात करना चाहते हैं, तो ऐसा तभी करें जब आप किसी स्तर पर खेल चुके हों। क्या आपको इस तरह की बातें करने में शर्म आती है?"

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति