अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी का नमन, बोले- उन्होंने राजनीति को दी नई दिशा

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान सीएम ने कहा कि भारतीय राजनीति के आजातशत्रु श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की आज पुण्यतिथि है. इस अवसर पर उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

सीएम ने आगे कहा कि अटल जी का 6 दशक का राजनीतिक सफर भारतीय राजनीति को एक नई दिशा देता है. भारत के जीवन मूल्यों, आदर्शों, भारत के अंदर विकास का मॉडल कैसा होना चाहिए और वैश्विक मंच पर भारत और भारतीयता को कैसी प्रतिष्ठा दी जानी चाहिए, अटल जी पक्ष में रहे हों या विपक्ष में, उन्होंने सदैव इन बातों का ध्यान रखा.

ये यूपी का सौभाग्य है कि उन्होंने यहां बलरामपुर से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की. लखनऊ का ये सौभाग्य है के वे पांच बार लगातार यहां से सांसद और प्रधानमंत्री के रूप में यूपी का प्रतिनिधित्व कर संसद में पहुंचे. उनका स्मरण ना केवल वर्तमान पीढ़ी, बल्कि भावी पीढ़ी के लिए भी एक मार्गदर्शन है. 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति