छोटी सी बात बनी मौत की वजह, दोस्त ने किया दोस्त का कत्ल

रतनपुर

रतनपुर में गुमशुदा नाबालिग की हत्या का खुलासा हो गया है. पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार किया है. मोबाइल गेम खेलने की नीयत से आरोपी युवक फोन छीनना चाहता था, जिसका विरोध करने पर उसने अपने दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मृतक का शव बंद स्कूल के कमरे से बरामद किया, और  टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी छत्रपाल सूर्यवंशी को पकड़कर कार्रवाई कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी धनंजय सूर्यवंशी ने 1 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका नाबालिग भतीजा चिन्मय सूर्यवंशी 31 जुलाई की शाम 4:30 बजे घर से बिना बताए मोबाइल लेकर कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा. रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई. जांच के दौरान 15 दिन बाद बच्चे का शव ग्राम भरारी के एक बंद पड़े स्कूल के कमरे में मिला.

पुलिस ने मृतक के दोस्तों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी छत्रपाल सूर्यवंशी की नजर मृतक के मोबाइल पर थी. संदेही को पकड़ा गया और कड़ाई से पूछताछ में उसने कबूल किया कि गेम खेलने के लिए मोबाइल न मिलने से उसने दोस्त से मोबाइल छीनने की योजना बनाई और विरोध करने पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

31 जुलाई की शाम चिन्मय अचानक घर से लापता हो गया था. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. तब से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. मोबाइल की लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को सुराग मिला. अंततः गुरुवार को गांव के ही सालों से बंद पड़े प्राथमिक स्कूल संकुल भवन में चिन्मय का शव मिला.

दरअसल, मृतक चिन्मय और आरोपी छत्रपाल दोनों को मोबाइल गेम की लत थी. छत्रपाल का मोबाइल उसके परिजनों ने छीन लिया था. चिन्मय अक्सर अपने मोबाइल पर गेम खेला करता था. इसी वजह से आरोपी ने उससे मोबाइल मांगा, लेकिन चिन्मय ने इनकार कर दिया. इस पर छत्रपाल ने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को छिपा दिया था.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति