CBI का बड़ा ऑपरेशन: 26 साल से फरार हत्या का आरोपी आखिरकार गिरफ्तार

नई दिल्ली 
CBI को सऊदी अरब में हुई एक हत्या के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी हैं. सऊदी अरब में हत्या करने के बाद 26 साल से फरार आरोपी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान मोहम्मद दिलशाद के नाम से हुई है, जिसके ऊपर आरोप है कि उसने अक्टूबर 1999 सऊदी अरब के रियाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी और तब से वह फरार है. सऊदी अरब के अधिकारियों के अनुरोध पर सीबीआई ने अप्रैल 2022 में एक स्थानीय अभियोजन मामला दर्ज किया था. जिसके तहत वह कार्रवाई कर रही थी.

क्या था मामला?
आरोपी मोहम्मद दिलशाद सऊदी अरब में काम करता था. उसपर आरोप है कि उसने सऊदी अरब के रियाद स्थित उस परिसर में एक व्यक्ति की हत्या की थी जहां वह हैवी मोटर मैकेनिक सह सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था. आरोपी दिलशाद पर यह भी आरोप है कि हत्या करने के बाद वह भारत भाग गया था और तब से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था.

आरोपी के खिलाफ खोला गया LOC
स्थानीय अभियोजन मामला दर्ज होने के बाद, सीबीआई ने आरोपी के पैतृक गांव का पता लगाया. उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और आरोपी मोहम्मद दिलशाद के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया. हालांकि, एलओसी जारी होने के बाद भी आरोपी पकड़ से बाहर रहा.

अलग पहचान बनाकर विदेशों की कर रहा था यात्रा
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी मोहम्मद दिलशाद एक अलग पहचान बनाकर घूम रहा था. इसी पहचान के जरिए वह कतर, कुवैत और सऊदी अरब जैसे अनेक देशों की यात्रा करता था. अलग-अलग तकनीकी सुराग और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी मोहम्मद दिलशाद के नए पासपोर्ट का पता चला. जिसके बाद फिर से उसके खिलाफ दूसरा एलओसी खोला गया. उसे 11 अगस्त को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया.

बता दें कि आरोपी मोहम्मद दिलशाद की उम्र लगभग 52 वर्ष साल है. वह भारी वाहनों का मैकेनिक है. पकड़े जाने से पहले वह सऊदी अरब की मदीना की एक कंपनी में कार्यरत है. 14 अगस्त को दिलशाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस मामले की जांच जारी है.

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति