जहां कचरा बना करंसी: भोपाल कैफे में चाय-कॉफी के मिल रहे अनोखे दाम

भोपाल 
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नगर निगम ने देश के पहले कचरा कैफे का शुभारंभ किया है. यह कचरा कैफे 10 नंबर मार्केट में शुरू किया गया है. इस कैफे में अखबार, बुक्स, कार्टन, ई-वेस्ट और खराब सामान व पुराने कपड़े देकर आप घर की जरूरत के दूसरे सामान खरीद सकेंगे. इस कचरा कैफ का उद्घाटन महापौर मालती राय ने किया.

महापौर ने इसके उद्घाटन के साथ ही यहां अपने घर की 4 किलो रद्दी बेची. इससे उन्हें 15 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 60 रुपये के प्वाइंट मिले. इससे वे कभी भी यहां से अपना मनपसंद सामान खरीद सकती हैं. जल्द ही दो नए जगहों पर बोट क्लब और बिट्टन मार्केट में भी इसी तरह के कचरा कैफे को शुरू किया जाएगा.

देश का पहला कचरा कैफे
इस कचरा कैफे में कागज, प्लास्टिक, इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक कचरे के बदले भोजन या अन्य सामान मिलेगा. भोपाल नगर निगम कचरा कैफे बनाने वाला देश का पहला नगर निगम है. इसके साथ ही अगर कोई नकद लेना चाहता है तो कैफे बाजार दर से पांच रुपये अधिक में कचरा खरीदेगा. कचरा कैफे का संचालन महिलाओं के द्वारा किया जाएगा. महापौर ने कहा कि इस पहल से शहर को और भी स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी. साथ ही कैफे का संचालन महिलाओं के द्वारा किये जाने से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी.

एप के सहारे बेच सकेंगे कचरा
निगम ने इसके लिए एक मोबाइल ऐप भी बनाया है, जहां लोग अपने पुराने सामान की फोटो अपलोड कर सकते हैं. ऐप पर तय कीमत के हिसाब से प्वाइंट दिए जाएंगे. निगम घर से कचरा एकत्र कर निर्धारित दरों के आधार पर प्वाइंट्स देगा. इसके अलावा लोग कैफे पर भी कचरा दे सकते हैं. साथ ही कैफे पर आने वाले लोग कचरा देकर भोजन और चाय कॉफी का भी लुफ्त उठा सकते हैं. इसके अलावा कैफे में अलावा दाल, चावल, आटा, तेल, अचार, पापड़, कपड़े, सजावटी सामान और पर्यावरण अनुकूल वस्तुएं भी उपलब्ध होंगी, जिनका उत्पादन भी यही समूह करेगा.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति