कृष्ण का कंस वध और लोकतंत्र की स्थापना, CM मोहन यादव ने बताया

रायसेन/भोपाल 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भगवान कृष्ण के आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं और उन्होंने ही कंस का वध करके लोकतंत्र की स्थापना की थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देश एवं प्रदेशवासियों को भगवान श्रीकृष्ण के प्रकटोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि जीवन के संघर्षों और कष्टों के बीच जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने आदर्श जीवन का उदाहरण प्रस्तुत किया, वह हम सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर, भगवान श्री गोपालकृष्ण से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री यादव रायसेन जिले की तहसील गैरतगंज के अंतर्गत आने वाले महलपुरपाठा में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण पर्व हलधर महोत्सव एवं लीला पुरुषोत्तम का प्रकटोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम से पहले महलपुर पाठा में स्थित प्राचीन श्री कृष्ण राधा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। यहां आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि महलपुर पाठा में भव्य मंदिर बनाया जाएगा, विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। वहीं उन्होंने 136 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति है, यह भगवान श्रीकृष्ण ने सिखाया है। भगवान श्री श्रीकृष्ण ने कंस का वध कर लोकतंत्र स्थापित किया। रायसेन से जुड़े अपने अनुभव को साझा करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जब वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में हुआ करते थे तब उन्होंने रायसेन के गांव-गांव का भ्रमण किया था।

रायसेन का अतीत गौरवशाली रहा है। यहां नैसर्गिक सौंदर्य भी दिया है और आध्यात्मिक आभामंडल भी दिया है। महलपुर पाठक का अद्भुत मंदिर है क्योंकि यहां आधी रुक्मणी भी है। इस तरह भगवान कृष्ण ने जिन्हें समान रूप से स्थान दिया है, वह यहां नजर आता है। रायसेन वह स्थान है जहां जो राय सब पर असर डाले, जो राय सबकी सुनी जाए, और जो राय सबकी मानी जाए, वही रायसेन की आवाज बनती है।

इस अवसर पर रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, और भोजपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटवा भी मौजूद रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति