राजपुर में बाढ़ आने के बाद मात्र 3 घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल

भोपाल

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी क्षेत्र के बड़वानी जिले के राजपुर नगर में शनिवार तड़के भारी बारिश हुई। इस कारण नगर के समीप बह रही रूपा नदी में अचानक बाढ़ आ गई और बाढ़ का पानी नगर के कुछ क्षेत्रों में घुसने पर 20 ट्रांसफार्मरों से सुरक्षात्मक कारणों से बिजली प्रदाय बंद करना पड़ा। इन ट्रांसफार्मरों के नीचे जमीन पर 1 से 3 फीट तक पानी आ गया था।

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के सेंधवा कार्यपालन यंत्री श्री एस आर खरते ने बताया कि शनिवार सुबह 4 बजे से बाढ़ की स्थिति बनने लगी और अगले दो घंटे में ज्यादा पानी जमा होने पर बिजली आपूर्ति बंद करना पड़ी। इसके आधे घंटे बाद टीमें गठित कर बिजली आपूर्ति जल्द सामान्य करने के प्रयास प्रारंभ कर दिए गए। बिजली कर्मचारियों से पानी की तेजी से निकासी की व्यवस्था कराने के अलावा उच्च दाब लाइन, निम्न दाब लाइन और ट्रांसफार्मरों की सुरक्षात्मक ढंग से चेकिंग व बाढ़ के बाद के जरूरी सुरक्षात्मक मैंटेनेंस कार्य किये गए। इसके बाद सुबह 9 से 11 बजे के बीच क्रमबद्ध रूप से राजपुर नगरीय क्षेत्र की बिजली शत प्रतिशत चालू कर दी गई। कार्यपालन यंत्री ने बताया कि बाढ़ के बावजूद कर्मचारियों ने 5 ट्रांसफार्मरों पर जरूरी कार्य किए। औसत रूप से 12-15 घंटे में होने वाला यह कार्य मात्र 3 से 5 घंटों में पूरा कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।

"ऊर्जा मंत्री ने की प्रशंसा"

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने राजपुर क्षेत्र के बिजली कर्मचारियों की इस त्वरित सेवा की प्रशंसा की और अन्य कार्मिकों से इसी तरह के कार्य का आहवान किया।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति