उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की दहशत, जिला प्रशासन ने जारी किया चेतावनी

उत्‍तराखंड
एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने पर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। कौसानी के ग्राम सोली के 10 किमी दायरे में कुक्कुट पक्षियों तथा उनके उत्पादों की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है। जिले से कुक्कट पक्षियों के आवागमन को अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। मृत मुर्गियों के निस्तारण को सरकारी गाइडलाइन का पालन करना होगा।

    डिप्टी पुशपालन अधिकारी पंकज जोशी ने बताया कि 40 सैंपल भेजे गए थे। अभी तक 55 सैंपल एकत्र किए गए हैं। 12 अगस्त से सैंपल ले रहे हैं। जिसकी रिपोर्ट पाजीटिव आई है। जांच के लिए सैंपल मंडलीय प्रयोगशाला हवलबाग भेजी गई है। वहां से जरूरत पड़ने पर अन्य प्रयोगशाला को जांच के लिए सैंपल भेजे जाते हैं।

कुलिंग करने के निर्देश
कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बर्ड फ्लू नियंत्रण के लिए गठित जिलास्तरीय समिति को यह दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वयक से कार्य करने तथा ग्राम सोली के एक किमी दायरे में सभी पक्षियों को सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार तुरंत समाप्त यानी कुलिंग करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि जनपद में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। यह सभी कदम केवल जनहित में बुनियादी सुरक्षा उपाय के रूप में उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को लगातार मानिटरिंग करने, वन विभाग को प्रवासी पक्षियों की निगरानी करने तथा सीमावर्ती चेकपोस्ट पर पुलिस को सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति