लंदन से आए परिवार के साथ भिंड में हुई मारपीट, पुलिसकर्मी को लाइन अटैच किया गया

भिंड
गोहद चौराहा थाना अंतर्गत स्टेशन रोड पर गुरुवार को लंदन से आए एनआरआई दंपती और उनके परिवार पर उस समय हमला हो गया, जब वे अपनी कार से ससुराल की ओर जा रहे थे। बदमाशों ने चलती गाड़ी पर डंडों से हमला कर दिया, जिससे बेटे रोहनप्रीत सिंह के चेहरे और बेटी रवनीत कौर के हाथ में चोट आई। घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आते ही सिख समाज में आक्रोश है। घटना का वीडियो शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

जानकारी के अनुसार एनआरआई डॉ. विक्रमजीत सिंह अपनी पत्नी राजवीर कौर, बेटी रवनीत और बेटे रोहनप्रीत के साथ लंदन से लौटकर गोहद के जसवंतपुरा गांव ससुराल जा रहे थे। बताया जाता है कि वह ढाई साल बाद परिवार के साथ यहां आए थे। रास्ते में स्टेशन रोड पर फल खरीदने के लिए कार रोकी गई, तभी वहां मौजूद गोहद चौराहा थाने का आरक्षक कुलदीप कुशवाहा सिविल ड्रेस में पहुंचा।
 
आरोप है कि उसने कार हटाने को लेकर अभद्रता की और गाड़ी का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर डॉ. विक्रमजीत ने विरोध करते हुए उसकी पहचान और आईडी पूछी तो मामला बिगड़ गया। स्वजनों का कहना है कि आरक्षक ने फोन कर बदमाशों को बुलाया और धमकी दी कि हथियार लेकर आओ।

चलती कार पर डंडों से वार
विक्रमजीत सिंह के अनुसार, वे डर के चलते परिवार को कार में बैठाकर वहां से निकल गए। रास्ते में जसवंतपुरा की ओर बढ़ते समय एक ढाबे के पास कुछ लोग पहले से खड़े मिले। उन्होंने गाड़ी रोकने की कोशिश की और न रुकने पर चलती कार पर डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में कार के शीशे टूट गए और परिवार के सदस्य घायल हो गए।

शिकायत पर सिख समाज का आक्रोश
घटना के बाद एनआरआइ परिवार थाने पहुंचा और शिकायत की। आरोप है कि थाना प्रभारी ने मामला दबाने की कोशिश की और उल्टा कहा कि “तुम्हें आरक्षक पर कार चढ़ा देनी चाहिए थी।” इससे गुस्साए पीड़ित ने साफ कहा कि कार में डिजिटल कैमरे लगे हैं और पूरी घटना रिकार्ड हुई है। शिकायत इंडियन एम्बेसी तक पहुंची, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया। सिख समाज के लोग भी थाने पहुंच गए और आरक्षक पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़ गए।

एसपी ने की कार्रवाई, विधायक भी पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी असित यादव ने मामले को गंभीर मानते हुए आरक्षक कुलदीप कुशवाहा को तत्काल थाने से हटाकर लाइन अटैच कर दिया। वहीं, गोहद विधायक केशव देसाई भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष को आश्वस्त किया। उन्होंने बताया कि आरोपी आरक्षक के खिलाफ पहले भी शिकायतें रही हैं। इस घटना से सिख समाज में गहरा आक्रोश है और लोग अब भी आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सिख समाज ने किया प्रदर्शन
एनआरआई दंपती पर हमले के मामले में शनिवार को सिख समाज ने गोहद चौराहा थाने का घेराव किया। सिख समाज की मांग है कि आरक्षक पर एफआइआर दर्ज करने के साथ ही गाड़ी पर लाठी-डंडें मारने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति