मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 15 जिलों में जोरदार बारिश की चेतावनी

भोपाल
मध्यप्रदेश में मानसून ने फिर से अपनी रफ्तार तेज कर दी है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी के बीचों-बीच से एक टर्फ गुजर रही है। साथ ही, साइक्लोनिक सर्कुलेशन का भी असर है। इसी कारण प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश(Heavy rain) हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में बैतूल और बुरहानपुर में साढ़े 8 इंच तक बारिश हो सकती है।

15 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के बैतूल और बुरहानपुर जिले में अति भारी बारिश (Heavy rain) हो सकती है। वहीं झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, देवास, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच पानी गिरने का अनुमान है।
 
आज इन जिलों में झमाझम
मौसम विभाग(Mp Weather) के मुताबिक, आज एमपी के अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, धार, बड़वानी, खरगोन, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंडवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के बाकि बचे जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

कल स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग के अनुसार, 18 अगस्त को बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होगा, जिससे कई जिलों में अति भारी या भारी बारिश होगी। बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अलीराजपुर, धार, इंदौक, देवास, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्नास, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिस हो सकती है। बाकि बचे जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति